राज्य और राजनीति – दो पूर्व सीएम की पत्नियां, एक की पुत्रबधू को भी उतारा चंदन मिश्र झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन दलों की मोर्चाबंदी शुरू हो गई है। भाजपा गठबंधन ने सबसे पहले साथी दलों के साथ सीट शेयरिंग कर बाजी मारी। फिर सत्तारूढ़ दल के पहले अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर बढ़त बना ली है। भाजपा ने पुराने चेहरों के साथ साथ कुछ नए चेहरों पर दाव खेला है। उम्मीदवारों की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा की पत्नियां तथा पूर्व मुख्यमंत्री सह ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की पुत्रवधु के…
Author: Santal Express
विधि व्यवस्था चुस्त करने हेतु बैठक में लिया गया अहम निर्णय पाकुड़। शनिवार को विधानसभा आम चुनाव 2024 के सफल क्रियान्वयन को लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी के साथ बैठक किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने विधानसभा चुनाव को लेकर सभी अधिकारियों को मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने, संवेदनशील क्षेत्रों में आपराधिक प्रवृत्तियों वाले लोगों को चिन्हित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी एसडीपीओ और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सूचना तंत्र मजबूत रखने , जिलांतर्गत पड़ने वाले सभी…
हनवारा प्रतिनिधि : इन दिनों महागामा में सरकारी विभाग ही यातायात नियमों का खूब उल्लंघन कर रहे हैं। लेकिन इस पर नकेल कसने वाला कोई नहीं है। बोआरीजोर, राजाभिट्टा, महागामा एफसीआई गोदाम में खाद्यान्न की सप्लाई ओवरलोड ट्रैक्टर के जरिए की जा रही है। जबकि खाद्यान्न लेकर जन वितरण प्रणाली दुकानों तक जाने वाले ट्रैक्टर में भी क्षमता के मुताबिक ही खाद्यान्न की लोडिंग और सप्लाई की जानी है। बावजूद इसके यातायात नियमों को ताक पर रख एफसीआई से ओवर लोड ट्रैक्टर से खाद्यान्न भेजे जा रहे हैं। इससे खाद्यान्न लदे ट्रैक्टर के दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई रहती…
डायरिया से हुई मौत के बाद विभाग हुआ सतर्क हनवारा संवाददाता गोड्डा/ महागामा प्रखंड क्षेत्र में डायरिया से प्रभावित गांवों का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार को निरीक्षण किया गया। टीम में गोड्डा आडीएसपी पदाधिकारी संतोष कुमार, महागामा चिकित्सक अनुज कुमार और लैब टेक्नीशियन अब्दुल मन्नान आदि शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डायरिया प्रभावित गांव कोलझारा, भोजूचक और बलिया का जायजा लिया। मालूम हो कि पिछले दिनों कोलझारा गांव में डायरिया की चपेट में आने से 18 वर्षीय नसीबा खातून की जान चली गयी थी और कई लोग आक्रांत हो गये थे। इसके बाद जिले के स्वास्थ्य…
जितेन्द्र दास संताल एक्सप्रेस पाकुड़ । शहरी अस्पतालमें स्थित ब्लड बैंक में 300 यूनिट ब्लड रखने की क्षमता है। शनिवार को लगभग 12 बजे ब्लड बैंक पहुँचने पर पता चला कि फिलहाल ब्लड बैंक में मात्र 14 यूनिट ही ब्लड है। इसमे ए पॉजिटिव तीन यूनिट ओ पॉजिटिव 10 यूनिट ब्लड है। वही बी नेगेटिव एक यूनिट है। बस इन्ही 14 यूनिट ब्लड पर जिले की पूरी आबादी की निर्भरता टिकी हुई है। नेगेटिव ग्रुप एक यूनिटी ब्लड है ।यदि मरीजो को नेगेटिव ब्लड ग्रुप की जरूरत पड़ जाए तो उन्हें भारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मिली…
संताल एक्सप्रेस संवादाता पाकुड़।मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के पत्थरघटा चैक पोस्ट पर एफएसटी व एसएसटी टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक से 2 लाख रुपए जब्त किए। टीम ने राशि जब्त कर रतलाम कोषालय में भिजवा दी। दरअसल चैक पोस्ट पर शनिवार को वाहन चैकिंग के दौरान बाइक को रोका। तलाशी में काले रंग के पैशन प्रो बाइक में बैग रखा था उसमें 2 लाख रुपए मिले। कार सवार युवक ने अपना नाम तूफान प्रमाणिक,पिता नाकफोर प्रमाणिक निवासी थाना क्षेत्र के ही नगरनबी का बताया। तूफान को पूछने पर स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। टीम ने रुपए जब्त किए।
महागामा : डीएवी पब्लिक स्कूल ऊर्जानगर के सभागार में 12वीं वाणिज्य के मेधावी छात्र गौरव कुमार को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राचार्य ए के श्रीवास्तव ने बताया कि डीएवी के छात्र गौरव ने हिमाचल प्रदेश के आइआइएम सिरमौर में बीएमएस सह एमबीए इंटीग्रेटेड कोर्स में दाखिला लेकर डीएवी विद्यालय को गौरवान्वित किया है। प्राचार्य ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को मेधावी छात्र से प्रेरणा लेकर मन लगाकर पढ़ने व सफलता अर्जित करने को लेकर प्रोत्साहित किया। सम्मान समारोह के दौरान वाणिज्य विभाग के यूपी सिंह, रूपा मजूमदार, दीपक कुमार गुप्ता, संजीव कुमार, ए हक, प्रशांत चक्रवर्ती…
जामताड़ा : महाविद्यालय जामताड़ा परिसर में शनिवार को छात्र-छात्राओं द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन की अध्यक्षता महाविद्यालय के पूर्व छात्र राज सोनकर द्वारा किया गया। वही कार्यक्रम का संचालन विक्रम दास ने किया। बता दें कि महाविद्यालय के पूर्व प्रचार्य एवं इतिहास विभाग के शिक्षक प्रो. अजय राज खलखो का चयन झारखण्ड राज्य उच्च शिक्षा परिषद् के अंतर्गत राज्य परियोजना के उप निदेशक के रुप में प्रतिनियुक्त किया गया है। उसी के उपलक्ष्य में जामताड़ा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वरा फेयरवेल दिया गया। इस फेयरवेल कार्यक्रम में सर्वप्रथम आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्रों द्वरा धाप, ढोल,…
कार्यकर्ता सम्मलेन मे पंचायत के अध्यक्ष एवं सचिव सहित बूथ कमिटी को लाना अनिवार्य :अनारुद्दीन संताल एक्सप्रेस संवाददाता महेशपुर (पाकुड़ )। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के अध्यक्षता मे प्रखंड कार्यालय महेशपुर मे कार्यकर्ता के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे बैठक का संचालन झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष रुहुल अमीन ने किया। बैठक का उद्देश्य अचार संहिता को ध्यान मे रखते हुए आगामी 21 अक्टूबर 2024 को महेशपुर प्रखंड के बड़कियारी मदरसा के समीप कार्यकर्ता सम्मलेन करने को लेकर है। विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन मे महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी एवं राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा एवं जिला कमिटी…
रामगढ़ । बड़कागांव विधानसभा चुनाव में राजनेताओं के साथ-साथ गैंगस्टर की भी एंट्री हो सकती है। कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू इसी सीट से चुनाव लड़ना चाहता है। इसके लिए उसने न सिर्फ अपनी इच्छा जाहिर की है, बल्कि उसने चुनाव आयोग के गाइडलाइन के आधार पर प्रयास करना भी शुरू कर दिया है। यहां तक की उसने अपने वकील हेमंत सिकरवार से पूरी प्रक्रिया को अपनाने की सहमति भी जाहिर कर दी है। अमन साहू फिलहाल छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जेल में बंद है। वहां शनिवार को उनके वकील हेमंत सिकरवार पहुंचे। नॉमिनेशन फॉर्म की एक डमी फाइल भी उनके…


