Author: Santal Express

नई दिल्ली । भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने झारखंड राज्य सरकार को अनुराग गुप्ता को तत्काल प्रभाव से कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद से हटाने का निर्देश दिया है, सूत्रों ने एएनआई को बताया। ईसीआई ने आज एक आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि कार्यवाहक डीजीपी को कैडर में उपलब्ध सबसे वरिष्ठ डीजीपी स्तर के अधिकारी को प्रभार सौंपना चाहिए।सूत्रों ने कहा कि राज्य सरकार को आज शाम 7 बजे तक इन निर्देशों का अनुपालन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, झारखंड सरकार को 21 अक्टूबर, 2024 को सुबह 10 बजे तक…

Read More

नई दिल्ली। सांपों की दुनिया में हजारों प्रजातियां हैं, जिनमें से कुछ बेहद जहरीली और खतरनाक हैं। हरे रंग के सांप अक्सर विषहीन माने जाते हैं, लेकिन ये धारणा गलत भी हो सकती है। बांस के हरे रंग के वाइपर जैसे सांप बेहद जहरीले होते हैं और इनके काटने से मौत भी हो सकती है। दुनिया भर में सांपों की 2500 से 3000 प्रजातियां हैं, जिनमें से कई हरे रंग की होती हैं। ज्यादातर हरे रंग के सांप विषहीन होते हैं और अपने हरे रंग का इस्तेमाल पत्तेदार परिवेश में छिपने के लिए करते हैं। बंबू ग्रीन पिट वाइपर ऐसा…

Read More

नई दिल्ली । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 21 राज्यों की महिलाओं के साथ संवाद किया। इस मौके पर राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि आज राजनीति में संघर्ष सिर्फ पारंपरिक विपक्षी दलों के खिलाफ नहीं, बल्कि एक व्यापक वैचारिक लड़ाई है। उन्होंने कहा, आज राजनीति में हमारी लड़ाई सिर्फ सत्ता के लिए नहीं है, बल्कि प्रतिनिधित्व के लिए भी है। ये दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, जैसे कुछ लोग सोचते हैं, वैसे अलग-अलग नहीं हैं। उन्होंने महिलाओं को प्रतीकात्मक पदों को अस्वीकार करने और सार्थक प्रभावशाली स्थानों के लिए…

Read More

नई दिल्‍ली। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो खालिस्तानी समर्थकों के मोहपांस में बंध गए हैं। उन्हे लगता है कि इन समर्थकों की दम पर उनकी राजनीति चमकती रहेगी। लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है। वजह ये है कि वहां बड़ी संख्या सांसद ट्रूडो के विरोध में खड़े हो गए हैं। खालिस्‍तान प्रेम में भले ही जस्टिन ट्रूडो को कनाडा में सिख राजनीति चमकाने में कामयाबी दिख रही हो, लेकिन वो यह भूल गए कि ऐसा करने के लिए उन्‍होंने दो देशों के बीच अंतरराष्‍ट्रीय संबंधों को ताक पर लगा दिया है। ऐसे में वो अब कनाडा की बहुसंख्‍यक आबादी की आंख…

Read More

-पुरुष कैदियों की पत्नियों को भी विशेष अनुमति -जेल में होंगे विशेष इंतजाम -राज्य महिला आयोग की पहल लखनऊ । राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने जेल में बंद महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब जेल में बंद महिला कैदी भी करवा चौथ का पर्व अपने पति संग मना सकेंगी। राज्य महिला आयोग ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है, जिसमें कैदी महिलाओं को करवा चौथ के दिन अपने पति के दर्शन करने की अनुमति देने की बात कही गई है। इसके साथ ही, पुरुष कैदियों की पत्नियां भी जेल…

Read More

गुवाहाटी । अत्याधुनिक तकनीक का सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो उससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। इसकी बानगी असम में दिखाई दी है। जहां एआई के जरिए कई हाथियों की जान बची है। समय रहते एआई ने ट्रेन ड्राइवर को अलर्ट कर दिया और ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक दी। इससे सैकड़ों हाथियों का झुंड ट्रेन से टकराने से बच गया। बता दें कि रेलवे ट्रैक्स के इस सेक्शन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर बेस्ड इंट्रक्शन डिटेक्शन सिस्टम (आईडीएस) लगाया गया है। इसका बड़ा फायदा रेलवे को मिला है और इतना बड़ा हादसा टल गया। अब…

Read More

विरोधियों ने घेरा और कहा- ये तो भाजपा की गोद में बैठ गए जम्मू । जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेस की सरकार बन गई है। राज्य की कमान उमर अब्दुल्ला को मिली है। उनके मुख्यमंत्री बनते ही विरोधियों ने उन्हे निशाने पर लिया है। अनुच्छेद 370 के नाम पर सत्ता में आई नेकां को विरोधी घेर रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि पार्टी 370 भूल चुकी है और अब भाजपा की गोदी में बैठकर काम कर रही है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की कैबिनेट ने अपनी पहली बैठक में जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने के प्रस्ताव को…

Read More

पूर्वी चंपारण । जिले के एक शिक्षिका द्धारा बच्चो को पढाने के क्रम में ब्लैक बोर्ड पर लिखे गये मुहावरा का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। शिक्षिका द्धारा मुहावरा में ब्लैक बोर्ड पर लिखे गये शब्दो में ज्यादातर में शराब का उदाहरण दिया गया है। जो शराबबंदी वाले राज्य में विवादो में घिर गया है। शिक्षिका ने लिखा है,कि ‘हाथ पांव फूलना मतलब समय पर दारू का नही मिलना, कलेजा ठंडा होने का मतलब पैग गले के नीचे उतरना, नेकी कर दरिया में डाल मतलब,फ्री में दोस्तो को दारू पिलाना। अब ब्लैक बोर्ड पर लिखे उनके…

Read More

पटना । बिहार के तीन जिलों में बीते 24 घंटे में सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना बांका जिला क्षेत्र के फूलडुबरी थाना क्षेत्र में बीती देर रात सड़क दुघर्टना में छह कांवड़ियों की मौत हो गई। दूसरी घटना सीतामढ़ी की है, जिसमें पिता और बेटी को जान गंवानी पड़ी जबकि आज सुबह हाजीपुर में खड़ी ट्रक में स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।मुख्यमंत्री ने बांका में हुई 06 मौतों पर दुख जताया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांका जिले के फुल्लीडूमर थाना क्षेत्र के नगरडीह मोड़ के…

Read More

 साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा सिद्धार्थनगर । यूपी के सिद्धार्थनगर में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां 53 सवारियों से भरी बस अचानक पुल से पलटकर शारदा नदी में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि, लगभग 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके साथ ही अन्य लोग भी घायल हो गये हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा हो गया। घटना सिद्धार्थनगर के बढ़नी ब्लॉक के मोहनकोला गांव की है।…

Read More