रांची । विधानसभा चुनाव को लेकर रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त वरुण रंजन और एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार देर रात मुरी चेकपोस्ट, झारखंड बंगाल बॉर्डर एवं दुलमी चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार भी उपस्थित थे। उपायुक्त और एसएसपी चेक पोस्ट में तैनात पुलिस पदाधिकारी को अवैध हथियारों की आवाजाही, गोला बारूद, शराब, नगदी की धर-पकड़ करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान मौजूद थाना प्रभारी सिल्ली को निर्देश देते हुए कहा की अवैध हथियारों की आवाजाही, गोला बारूद, शराब, असमाजिक तत्वों इत्यादि पर विशेष…
Author: Santal Express
रांची । रांची में दुर्गा पूजा के बाद काली पूजा की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो चुकी है। जगह-जगह भव्य पंडाल बनाए जा रहे हैं। 31 अक्टूबर को मां काली की पूजा की जाएगी। कचहरी रोड में श्री महाकाली पूजा समिति के सौजन्य से भव्य काल्पनिक मंदिर का प्रारूप बनाया जा रहा है। यह पंडाल 40 फीट चौड़ा, 40 फीट लंबा और 60 फीट ऊंचा होगा। रांची के ही 20 से ज्यादा कारीगर पंडाल का निर्माण करेंगे। एक से दो दिन में पंडाल निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। समिति के अध्यक्ष विनय सिंह ने शनिवार को बताया कि…
रांची । गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आपदा पीड़ितों के लिए 19.19 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। स्वीकृत राशि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य के सभी 24 जिलों के लिए है। जारी आदेश में कहा गया है कि आपदा से प्रभावित लोगों के लिए यह अनुदान राशि स्वीकृत की जायेगी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार के निर्णय के बाद डीसी के जरिये राशि का भुगतान किया जायेगा। इनमें रांची से 1.50 करोड़, खूंटी से 68 लाख, लोहरदगा से 01 करोड़, गुमला से 02 करोड़, सिमडेगा से 50 लाख, लातेहार से 50 लाख, पलामू से 1.40 करोड़, गढ़वा…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-नगर आयुक्त के द्वारा वरीय सफाई निरीक्षक अजय कुमार को निर्देश दिया गया कि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बिजली शाखा के साथ छठ घाट का भ्रमण किया गया,शिव गंगा ,माथा बांध, दड़वा नदी, छत्तीशी छठ घाट,सभी वार्ड के छठ घाट की विशेष सफाई हेतु सूची तैयार कर कार्य करवाना सुनिश्चित करेंगे, उनके साथ रोड सरकार की टीम को भी टैग करके छठ घाटों की आसपास झाड़ी एवं अन्य कार्य का निष्पादन करने को निर्देश दिया गया। सहायक अभियंता विद्युत शाखा के कमलेश सोरेन को निर्देश दिया गया कि छठ घाट के पहुंच पथों पर पथ प्रकाश क्रियाशील रहे…
देवघर संताल एक्सप्रेस:- देवघर सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा को एसीबी द्वारा रिश्वत लेने के आरोप रंगे हाथो पकड़े जाने के बाद आज पूर्व देवघर सिविल सर्जन सह तत्काकालीन अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर जुगल किशोर चौधरी को सिविल सर्जन बना दिया गया। 2 दिन पूर्व देवघर के तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ रंजन सिंह को दुमका एसीबी की टीम ने आसनसोल के एक व्यक्ति से मधुपुर में संचालित अस्पताल के लाइसेंसीकारण के लिए दुमका एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगो हाथ गिरफ्तार कर लिया था। डॉ सिन्हा के गिरफ्तारी के बाद देवघर में सिविल सर्जन का पद खाली…
देवघर संताल एक्सप्रेस:- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा में रंगासिरसा निवासी प्रियंका कुमारी ने सफलता हासिल किया है। मालूम हो कि असिस्टेंट प्रोफेसर व लेक्चरर पदों के लिए पात्रता सुनिश्चित करने के लिए वर्ष में दो बार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित की जाती है। जिसमें प्रियंका ने सफलता हासिल कर प्रखंड का नाम रौशन किया। आपको बता दे की प्रियंका एक हाउस वाइफ है और 3 साल की एक बेटी है जिसकी देखभाल करते हुए इस मुकाम को हासिल किया है। प्रियंका के इस सफलता पर परिवार व पूरा गांव में खुशी का माहौल…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-NTA द्वारा आयोजित UGC NET, JRF की अंग्रेजी परीक्षा में देवघर की अनिशा कुमारी ने 99.9468993 परसेंटाइल लाकर अपने माता-पिता सहित देवघर का नाम रौशन किया है।जानकारी हो कि दो भाई बहनों में छोटी अनिशा कुमारी ने बीएचयू से स्नातक और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त किया है। वर्तमान में वह बीएचयू से बीएड कर रही हैं। इसके पूर्व उन्होंने गीता देवी डीएवी स्कूल, भण्डारकोला से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा प्राप्त की है। उनके पिता सरोज कुमार चौधरी राम मंदिर हाई स्कूल, देवघर में अंग्रेजी के शिक्षक हैं और उनकी मां रूबी कुमारी एक गृहिणी हैं।अनिशा…
देवघर। जसीडीह स्टेशन के आउटर सिग्नल जसीडीह-रोहिणी स्टेशन के बीच फांसी से लटकता एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बतायी जाती है। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह लाइनमैन को गश्ती के दौरान युवक का लटका हुआ शव दिखाई पड़ा। उपरांत जसीडीह स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी व आरपीएफ को इस बावत जानकारी दिया। सूचना मिलने पर जीआरपी के इंस्पेक्टर तारीख अनवर, आरपीएफ के एसआइ कमलेश कुमार, जसीडीह थाना के एसआइ महेन्द्र बैठा सदलबल मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। मृतक के शव को नीचे…
अवैध पैसे, शराब व प्रलोभन से जुड़े मामलों पर विशेष छापेमारी चलाने का निर्देश देवघर। जिला निर्वाचन पदाधिकरी सह डीसी विशाल सागर की अध्यक्षता में विधानसभा आम चुनाव, 2024 को लेकर जिलास्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान डीसी ने सभी को संबोधित करते हुए निर्वाचन से जुड़ी जानकारियों के साथ आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के पश्चात किये जाने वाले कार्यों से संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों को अवगत कराया गया। साथ ही बैंक खाता के माध्यम से संदिग्ध लेन – देन के संबंध में आयोग के निर्देशों के अनुपालन से संबंध…
देवघर। शुक्रवार को अग्निशमन पदाधिकारी गोपाल यादव की अगवाई में उनकी टीम के द्वारा नंदन पहाड़ रोड स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल देवघर के बच्चों को भविष्य में आग से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए अग्निशमन प्रशिक्षण दिया गया। जिसके अंतर्गत पदाधिकारी के द्वारा बच्चों को आग क्या है? आग के कितने प्रकार होते हैं? विभिन्न कारणों से उत्पन्न छोटे-मोटे आग को सावधानी पूर्वक कैसे बुझाया जाना चाहिए? किन विशेष परिस्थितियों में अग्निशमन विभाग को बुलाया जाना चाहिए? इन बातों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने बच्चों को अग्निशमन के आपातकालीन संख्या 112 की जानकारी भी दी। अग्निशमन…


