देवघर संताल एक्सप्रेस:- देवघर सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा को एसीबी द्वारा रिश्वत लेने के आरोप रंगे हाथो पकड़े जाने के बाद आज पूर्व देवघर सिविल सर्जन सह तत्काकालीन अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर जुगल किशोर चौधरी को सिविल सर्जन बना दिया गया। 2 दिन पूर्व देवघर के तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ रंजन सिंह को दुमका एसीबी की टीम ने आसनसोल के एक व्यक्ति से मधुपुर में संचालित अस्पताल के लाइसेंसीकारण के लिए दुमका एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगो हाथ गिरफ्तार कर लिया था। डॉ सिन्हा के गिरफ्तारी के बाद देवघर में सिविल सर्जन का पद खाली हो गया था। सिविल सर्जन के नहीं रहने के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी विशेष कर सिविल सर्जन कार्यालय से निकासी होने वाले आए- व्यय में समस्याएं उत्पन्न हो रही थी। राज्य सरकार ने आज तत्कालीन अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर जुगल किशोर चौधरी को सिविल सर्जन बना दिया है।डॉ चौधरी सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। उनके सिविल सर्जन बनने पर सदर अस्पताल के उपअधीक्षक डॉ प्रभात रंजन, डॉक्टर चितरंजन पंकज समेत दर्जनों चिकित्सक स्वास्थ्य कर्मी और कार्यरत कंपनियों के पदाधिकारी ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया और बधाई दी।और अगले आदेश तक देवघर के सिविल सर्जन बने रहेंगे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


