देवघर संताल एक्सप्रेस:- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा में रंगासिरसा निवासी प्रियंका कुमारी ने सफलता हासिल किया है। मालूम हो कि असिस्टेंट प्रोफेसर व लेक्चरर पदों के लिए पात्रता सुनिश्चित करने के लिए वर्ष में दो बार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित की जाती है। जिसमें प्रियंका ने सफलता हासिल कर प्रखंड का नाम रौशन किया। आपको बता दे की प्रियंका एक हाउस वाइफ है और 3 साल की एक बेटी है जिसकी देखभाल करते हुए इस मुकाम को हासिल किया है। प्रियंका के इस सफलता पर परिवार व पूरा गांव में खुशी का माहौल है।प्रियंका ने कहा की मेरी सफलता का श्रेय अपने पति चंदन कुमार भोक्ता को जाता है जिन्होंने मेरा हर कदम साथ दिया और उत्साहवर्धन किया। आगे प्रियंका ने बताया कि किसी भी परीक्षा में सफल होने के लिए सेल्फ स्टडी बहुत जरूरी है, और आजकल ऑनलाइन एजुकेशन ने छात्रों के लिए बहुत सरलता प्रदान की है।आपको बता दे की प्रियंका की प्राथमिक शिक्षा परवतुडी से हुआ है जबकि देवघर से ग्रेजुएशन पूरा किया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


