बिना नंबर की डिजायर कार जब्त किया देवघर। नगर थाना क्षेत्र के न्यू देवघर स्टेशन के पास गुरूवार की देर शाम को कार पर सवार उच्चकों ने दहशत फैलाने के उद्धेश्य से दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। हालांकि जहां पर फायरिंग की घटना घटी थी वहां से पुलिस को मात्र एक खोखा ही बरामद हुआ है। इस मामले में देर रात को ही नगर पुलिस ने कुंडा थाना इलाके से फायरिंग के दौरान उपयोग किये गये बिना नंबर की डिजायर कार को जब्त कर लिया। वहीं दो संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है। जिससे पुलिस लगातार पुछताछ करने…
Author: Santal Express
शेखर सुमन देवघर। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने झारखंड विधानसभा के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की. पार्टी ने जरमुंडी विस से जिला परिषद सदस्य राजीव यादव को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान किया है। राजीव यादव का पैतृक गांव सोनारायठाढ़ी गांव है. श्री यादव को उम्मीदवार बनाने की घोषणा के साथ पत्र की प्रति भी भेजी गयी है।झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने तीसरी सूची में आठ सीटों के प्रत्याशियों के नाम हैं. इसके साथ ही अब तक पार्टी की ओर से 28 प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। वही राजनीतिक पंडितों का कहना है कि जरमुंडी…
फर्जी गैस कस्टमर केयर अधिकारी बनकर करते थे ठगी देवघर। साइबर पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर जिला के मोहनपुर थाना अंतर्गत ग्राम मोहनपुर हाई स्कूल के पास छापामारी कर 05 (पांच) एवं साईबर ठग को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार साइबर आरोपी में जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांक के अरबिन्द कुमार मंडल,पिता रामरेख मंडल,गौतम कुमार, पिता नंदकिशोर मंडल,दुमका जिला के तलझारी थाना के ग्राम खिजुरमा के पप्पू राय,पिता राहुल राय,सारठ थाना के ग्राम नयाखरना के दीपक दास उर्फ दीपु दास,पिता अवनिश मेहरा,जसीडीह थाना के बैद्यनाथपुर के गाँव के दीवाकर कुमार दास,पिता मुरली दास को गिरफ्तार कर…
मुआवजा की मांग करते हुए स्थानीय लोगों ने किया दुमका भागलपुर-मुख्य मार्ग को एक घंटे तक जाम जामा थाना प्रभारी अजित कुमार ने लोगों को समझा बुझाकर हटवाया जाम जामा । थाना क्षेत्र के दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग पर मुशवाचक के समीप दुमका की ओर से आ रही एक कंटेनर ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी महिला को अपने चपेट में ले लिया जिससे महिला गंभीर रूप घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जामा थाना प्रभारी अजित कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर थाना के पेट्रोलिंग वाहन से भेजकर घायल महिला को फूलो झानू मेडिकल…
प्रशासन देख रहा है पूरा मामला, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए: डॉक्टर लुईस मरांडी आपसी विवाद को दिया जा रहा है राजनीतिक रंग: सुनील सोरेन दुमका ब्यूरो दुमका । शहर के जरूवाडीह मोहल्ले में बुधवार की देर रात दो भाजपा के कट्टर समर्थक के बीच दुमका विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर हुई चाकूबाजी मामले में शुक्रवार को चार आरोपी में से एक आरोपी अशोक कुमार साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ———————– आपसी विवाद को दिया जा रहा है राजनीतिक रंग पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि बीते बुधवार की देर रात घटना की जानकारी उन्हें…
शुक्रवार को बासुकीनाथ में तीर्थयात्रा पर निकले कर्नाटका निवासी शिवानंद (बीच में) जरमुंडी । कर्नाटका निवासी शिवानंद द्वादश ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले है। इस यात्रा के क्रम में शिवानंद शुक्रवार को बाबा बासुकीनाथ के दरबार पहुंचे। शिवानंद मूल रूप से कर्नाटका राज्य के तुमकुर जिलान्तर्गत बेलावी गांव के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि उसने अपनी यात्रा दो जून 2024 से प्रारम्भ की थी। इस यात्रा के क्रम में साढ़े तीन माह के दौरान अभी तक करीब 12500 किलोमीटर की यात्रा कर चुके है। इस क्रम में रामेश्वरम, तमिलनाडु, मल्लिकार्जुन, महाराष्ट्र में घृष्णेश्वर, भीमाशंकर, त्रयंबकेश्वर गुजरात में सोमनाथ, द्वारकाधीश,…
दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में शुक्रवार से पीजी सेमेस्टर-2, सत्र-2023-25 की परीक्षा शुरू हो गयी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने विभिन्न कॉलेजों में कुल चार परीक्षा केंद्र बनाये हैं, जिसमें विश्वविद्यालय का दिग्घी परिसर, देवघर कॉलेज देवघर, गोड्डा कॉलेज गोड्डा एवं साहेबगंज कॉलेज साहेबगंज शामिल हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जय कुमार साह ने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न विषयों के कुल 4373 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं और यह परीक्षा 18 से 26 अक्टूबर तक चलेगी। ज्ञात हो कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए परीक्षा विभाग द्वारा सभी विषयों को दो…
विधानसभा चुनाव को लेकर बैंकर्स,उत्पाद व आयकर विभाग के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षात्मक बैठक 10 लाख रुपये से अधिक की राशि पकड़ी जाती है, तो आयकर विभाग तुरंत अपने स्तर से करें कार्रवाई 21,354 रुपए कीमत की 76.400 लीटर अवैध शराब जब्त दुमका । विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में बैंकर्स,उत्पाद तथा आयकर विभाग के साथ समीक्षा बैठक हुई । बैठक में उपायुक्त ने बैंक के प्रतिनिधियों और संबंधित विभागों को कई महत्वपूर्ण निदेश दिए। इस बैठक में चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप…
चुनाव की रणनीति को लेकर बासुकीनाथ, सहारा व जरमुंडी मंडल भाजपा की संयुक्त बैठक आयोजित जरमुंडी। भारतीय जनता पार्टी बासुकीनाथ नगर, सहारा मंडल एवं जरमुंडी मंडल की संयुक्त बैठक मंडल अध्यक्ष क्रमशः शैलेश राव,मुरलीधर मंडल एवं अनूप कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से भारत सरकार के मंत्री डॉ राज भूषण चौधरी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद व पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर, प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा व जिला अध्यक्ष गौरव कांत उपस्थित थे। इस मौके पर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता…
साहिबगंज। सदर अस्पताल में शुक्रवार की रात गंभीर स्थित में एक युवक को भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर डॉ. फरोग हसन ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया है। मृतक राजमहल थाना क्षेत्र कस्बा के रहने वाला शुक्ला मंडल(36) है। जानकारी जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच कोई विवाद को लेकर तनाव में आकर पति ने कीटनाशक दवा खा लिया। इसमे उसकी हालत गंभीर हो गई। जहां परिजनों ने इलाज के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वही सदर अस्पताल लाने के दौरान उसकी…


