शुक्रवार को बासुकीनाथ में तीर्थयात्रा पर निकले कर्नाटका निवासी शिवानंद (बीच में)
जरमुंडी । कर्नाटका निवासी शिवानंद द्वादश ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले है। इस यात्रा के क्रम में शिवानंद शुक्रवार को बाबा बासुकीनाथ के दरबार पहुंचे। शिवानंद मूल रूप से कर्नाटका राज्य के तुमकुर जिलान्तर्गत बेलावी गांव के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि उसने अपनी यात्रा दो जून 2024 से प्रारम्भ की थी। इस यात्रा के क्रम में साढ़े तीन माह के दौरान अभी तक करीब 12500 किलोमीटर की यात्रा कर चुके है। इस क्रम में रामेश्वरम, तमिलनाडु, मल्लिकार्जुन, महाराष्ट्र में घृष्णेश्वर, भीमाशंकर, त्रयंबकेश्वर गुजरात में सोमनाथ, द्वारकाधीश, नागेश्वरनाथ, मध्य प्रदेश में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, उत्तराखंड में केदारनाथ, बद्रीनाथ, उत्तर प्रदेश में काशी विश्वनाथ (वाराणसी), झारखंड में बैद्यनाथधाम व बाबा बसुकीनाथधाम की यात्रा पूरी कर चुके हैं। शिवानंद ने बताया कि यहां से निकलकर आगे नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर, उड़ीसा के जगरनाथपुरी की यात्रा पूरी करके अपने घर वापस लौटेंगे। वे प्रतिदिन साइकिल से 90 से 120 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। बासुकीनाथ में शिवानंद का स्थानीय पंडा-पुरोहितों ने स्वागत किया।
—


