शेखर सुमन
देवघर। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने झारखंड विधानसभा के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की. पार्टी ने जरमुंडी विस से जिला परिषद सदस्य राजीव यादव को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान किया है। राजीव यादव का पैतृक गांव सोनारायठाढ़ी गांव है. श्री यादव को उम्मीदवार बनाने की घोषणा के साथ पत्र की प्रति भी भेजी गयी है।झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने तीसरी सूची में आठ सीटों के प्रत्याशियों के नाम हैं. इसके साथ ही अब तक पार्टी की ओर से 28 प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। वही राजनीतिक पंडितों का कहना है कि जरमुंडी विस से राजीव यादव एक नए सितारे की तरह उभर कर सामने आए हैं। आगामी विधानसभा चुनावों में इस क्षेत्र में बड़ी भूमिका देखने को मिल सकती है। जो कांग्रेस-बीजेपी की चिंताएं भी बढ़ा सकते हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


