साहिबगंज। सदर अस्पताल में शुक्रवार की रात गंभीर स्थित में एक युवक को भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर डॉ. फरोग हसन ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया है। मृतक राजमहल थाना क्षेत्र कस्बा के रहने वाला शुक्ला मंडल(36) है। जानकारी जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच कोई विवाद को लेकर तनाव में आकर पति ने कीटनाशक दवा खा लिया। इसमे उसकी हालत गंभीर हो गई। जहां परिजनों ने इलाज के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वही सदर अस्पताल लाने के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर डॉ. फरोग हसन ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक कीटनाशक दवा का सेवन किया था। अस्पताल पहुचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


