विधि व्यवस्था चुस्त करने हेतु बैठक में लिया गया अहम निर्णय
पाकुड़। शनिवार को विधानसभा आम चुनाव 2024 के सफल क्रियान्वयन को लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी के साथ बैठक किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने विधानसभा चुनाव को लेकर सभी अधिकारियों को मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने, संवेदनशील क्षेत्रों में आपराधिक प्रवृत्तियों वाले लोगों को चिन्हित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी एसडीपीओ और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सूचना तंत्र मजबूत रखने , जिलांतर्गत पड़ने वाले सभी रेलवे स्टेशनों, सीमावर्ती इलाकों के अलावा अवैध पैसे, शराब व प्रलोभन से जुड़े मामलों पर नियंत्रण रखने हेतु छापेमारी अभियान शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चलाने, व लाइसेंसी शस्त्र को थाने में जमा करने का निर्देश दिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिला में निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में झारखंड विधानसभा आम चुनाव 2024 संपन्न करने के लिए प्रशासन कृत संकल्पित है।आदर्श आचार संहिता का अनुपालन, विधि-व्यवस्था, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों के लिए बुनियादी सुविधाओं की स्थिति, क्लस्टर चयन, प्रखंड स्तरीय कंट्रोल रूम का गठन, सेक्टर मैपिंग, रूट चार्ट, सीजर, एफएसटी और एसएसटी को एक्टिव करने, बाहर से आ रहे सुरक्षा बल के ठहराव के लिए मूलभूत सुविधाओं से युक्त सुविधा उपलब्ध कराने सहित अन्य बिंदुओं से संबंधित प्रतिवेदन का बिंदुवार जायजा लिया। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया कि लोकसभा चुनाव 2024 में कम हुए वोटिंग वाले बूथ पर बूथ अवेयरनेस ग्रुप के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करायें।
मौके पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, एसडीपीओ महेशपुर एवं पाकुड़, सभी थाना प्रभारी समेत अन्य उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


