डायरिया से हुई मौत के बाद विभाग हुआ सतर्क
हनवारा संवाददाता गोड्डा/ महागामा प्रखंड क्षेत्र में डायरिया से प्रभावित गांवों का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार को निरीक्षण किया गया। टीम में गोड्डा आडीएसपी पदाधिकारी संतोष कुमार, महागामा चिकित्सक अनुज कुमार और लैब टेक्नीशियन अब्दुल मन्नान आदि शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डायरिया प्रभावित गांव कोलझारा, भोजूचक और बलिया का जायजा लिया। मालूम हो कि पिछले दिनों कोलझारा गांव में डायरिया की चपेट में आने से 18 वर्षीय नसीबा खातून की जान चली गयी थी और कई लोग आक्रांत हो गये थे। इसके बाद जिले के स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी और गांव में कैंप लगाया गया। शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ित परिवार से मिलकर अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी की। इस दौरान ग्रामीणों को डायरिया से सुरक्षा व बचाव की जानकारी दी गयी साथ ही लोगों को जरूरी सुझाव भी दिये। इस दौरान टीम द्वारा ग्रामीणों के बीच दवा का वितरण किया गया साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव कराया गया। वहीं चिकित्सक अनुज कुमार ने बताया कि तीन गांवों का डोर टू डोर निरीक्षण किया गया, लेकिन एक भी नया मामला नहीं मिला। हालांकि स्थानीय एएनएम और सहिया को गांव में नजर रखने का निर्देश दिया गया है।
ये चिंता का विषय है कि विभाग डायरिया जैसे बीमारियों को लेकर पहले से तैयार नहीं रहता है। गांव-गांव स्तर पर सहिया आदि है इनको डायरिया फैलने के पूर्व ब्लीचिंग आदि छिड़काव कराये जाने की जानकारी क्यों नहीं दी जाती है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


