हनवारा प्रतिनिधि : इन दिनों महागामा में सरकारी विभाग ही यातायात नियमों का खूब उल्लंघन कर रहे हैं। लेकिन इस पर नकेल कसने वाला कोई नहीं है। बोआरीजोर, राजाभिट्टा, महागामा एफसीआई गोदाम में खाद्यान्न की सप्लाई ओवरलोड ट्रैक्टर के जरिए की जा रही है। जबकि खाद्यान्न लेकर जन वितरण प्रणाली दुकानों तक जाने वाले ट्रैक्टर में भी क्षमता के मुताबिक ही खाद्यान्न की लोडिंग और सप्लाई की जानी है। बावजूद इसके यातायात नियमों को ताक पर रख एफसीआई से ओवर लोड ट्रैक्टर से खाद्यान्न भेजे जा रहे हैं। इससे खाद्यान्न लदे ट्रैक्टर के दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई रहती हैं। लेकिन खाद्यान्न के इस ओवरलोडिंग के खेल पर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं है। जबकि सरकार ने सरकारी मालों की ढुलाई में भी यातायात नियमों का पालन किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। महागामा एफसीआई गोदाम एव बोआरीजोर, राजाभिट्टा से खाद्यान्न ट्रैक्टर द्वारा जनवितरण दुकानों तक भेजे जाते हैं। जहां क्षमता से अधिक लोड किया जाता है। जिस पर पाबंदी लगाने वाला कोई नहीं है। साथ ही यहां डोर टू स्टेप डिलिवरी सिस्टम में भी ओवर लोडिंग का खेल जारी है। एफसीआई गोदाम से डोर टू स्टेप डिलिवरी सिस्टम के जरिये डीलरों को भेजे जाने वाले खाद्यान्न भी ओवर लोड होते हैं। जो ट्रैक्टरों पर क्षमता से कई गुणा अधिक खाद्यान्न ओवरलोड कर उसकी सप्लाई की जा रही है। सरकारी मालों की ढुलाई में भी यातायात नियमों का पालन किया जाना है। डोर टू स्टेप डिलीवरी सिस्टम में ओवरलोड ट्रैक्टर पर जुगाड़ टेक्नोलॉजी से बैठने और सोने की सुविधा विकसित की जाती है। जिस पर दो से 04 की संख्या में मजदूर बैठे या सोए रहते हैं। लेकिन ट्रैक्टर ट्रॉली पर बनाए गए सोने और बैठने की व्यवस्था सुरक्षा के दृष्टिकोण से बहुत ही घातक है। कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


