Author: Santal Express

देवघर संताल एक्सप्रेस:- फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चयनित रेंडम साइट अंतर्गत आज वार्ड नंबर 15 के मोहल्ला अम्बेडकर नगर में रात्रि रक्तपट संग्रह कार्यक्रम 2024 का उद्घाटन भूतपूर्व वार्ड पार्षद सुमन कुमार एवं जिला भीबीडी सलाहकार डॉ गणेश कुमार यादव के द्वार संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान अमित कुमार,कीट संग्रहकर्ता,पीरामल हेल्थ के प्रोग्राम ऑफिसर कम्युनिकेबल डिसीज के पंकज कुमार व अन्य शहरी क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। जिसमें एनयूएचएम, देवघर से प्रयोगशाला प्रावैधिक नीलम सेठी, एमपीडब्ल्यू राकेश कुमार झा, फार्मासिस्ट सुमन कुमार, बीटीटी शंकर दयाल, स्पोर्ट स्टॉफ अमरेंद्र कुमार ,सहिया मोहिनी देवी, सेविका फूल कुमारी एवं…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:-आईoएमoएo हॉल, देवघर में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत चिकित्सा पदाधिकारियों के दो दिवसीय कुष्ठ प्रशिक्षण का समापन सिविल सर्जन, देवघर डॉo युगल किशोर चौधरी की अध्यक्षता एवं जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, देवघर डॉo मनोज कुमार गुप्ता की उपस्थिति में किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन डॉo युगल किशोर चौधरी के द्वारा बताया गया कि कुष्ठ रोग से ग्रसित व्यक्ति की त्वचा पर दाग पड़ने लगते हैं और त्वचा संवेदनहीन होने लगती है। इसकी तुरंत किसी सरकारी अस्पताल में जांच कराकर इलाज शुरू कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में कुष्ठ रोग को लेकर कई भ्रांतियां हैं।…

Read More

नगर पंचायत कार्यालय की शोभा बढ़ा रही फागिंग मशीन संथाल एक्सप्रेस बरहरवा । दो फॉकिंग मशीन नगर पंचायत कार्यालय का शोभा बढ़ा रही है लोगों का कहना है कि नगर पंचायत के द्वारा नियमित रूप से फॉगिंग मशीन से छिड़काव नहीं किया जाता है. नगर पंचायत के सामने रखी फागिंग मशीन अब सडऩे लगी है दरअसल शहर के सभी वार्डों में मच्छरों का प्रकोप भी बढऩे लगा है, रात तो रात दिन घर हो या फिर बहार में भी मच्छरों का आतंग लोग से परेशान है .इसके बाद भी नगर प्रशासन द्वारा फागिंग नहीं किया जा रहा है कारण यह…

Read More

साहिबगंज। अपहरण कांड के सफल उद्भेदन पर एसपी अमित कुमार सिंह ने पुलिस टीम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अपहृत की सकुशल बरामदगी साहिबगंज पुलिस के चैलेंजिंग था। लेकिन पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए जिला का नाम रोशन किया है। एसपी ने टीम में शामिल राजमहल एडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, राजमहल थाना प्रभारी गुलाम सरवर, राधानगर थाना प्रभारी नीतेश कुमार पांडेय, पुअनि हसनैन अंसारी, फुलेश्वर अकेला, राजमहल पुअनि बिट्टू कुमार साहा, ददन साह, सालखू मुर्मू, राधानगर सअनि सुनील कुमार मेहता, मनोज कुमार पासवान, हवलदार सोनाराम सोरेन, आरक्षी सर्वेश्वर सोरेन, अमन कुमार, प्रवीण कुमार, मानवेल सोरेन को प्रशस्ति…

Read More

साहिबगंज। जिला पुलिस ने पुणे से अपहृत व्यवसाई सह किसान की सकुशल बरामदगी करने में सफलता हासिल की है। एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे निवासी यशवंत हीरामन विनोदे का उनके ही किरायेदार राजू ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर उन्हें राधानगर के दियारा क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ रखा था। 18 अक्टूबर अपहृत के फोन से उसके पुत्र के मोबाइल पर फोन कर 1 करोड़ की फिरौती मांगी गई। अपहृत के पुत्र ने इस संबंध में हिंझवड़ी थाना में कांड संख्या 1185/24 दर्ज कराई। वहीं पुणे क्राइम बांच की एक टीम मालदा…

Read More

●डीएमओ ने बिजली वितरण निगम से मांगा क्रशरों में खपत हुई बिजली का पूरा ब्योरा सुमन सिंह दुमका।शिकारीपाड़ा में दो स्टोन क्रशरों में अनियमिताएं पकड़े जाने के बाद जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) ने जिले के सभी 164 स्टोन क्रशरों की जांच करने का निर्णय लिया है।जिन दो क्रशरों को उसमें व्याप्त अनियमिताओं के कारण सील किया गया था,उन दोनों क्रशरों के संचालकों को डीएमओ ने शो कॉज नोटिस जारी किया है। डीएमओ आनंद कुमार ने बताया कि शो कॉज का जवाब मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।इधर जिले के 100 से अधिक स्टोन क्रशरों की शुरु की गई जांच…

Read More

●तीन पूर्व मंत्रियों दुमका से डॉ. लुईस मरांडी, नाला से सत्यानंद झा और मधुपुर से राज पालिवार का टिकट कटा ●भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी का बोरियो से टिकट कटा ●बेटिकट हुए एक पूर्व मंत्री झामुमो के संपर्क में हैं तो दूसरे कांग्रेस से टिकट लेने की लगा रहे जुगत सुमन सिंह दुमका।विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की जो पहली आधिकारिक सूची जारी हुई है,उसमें संताल परगना की 16 सीटें शामिल है।पार्टी ने कई सीटों पर प्रत्याशी बदल दिया है।कई प्रमुख नेताओं का टिकट काट दिया गया है जबकि कई सीटों पर पुराने प्रत्याशियों को दोबारा मौका दिया…

Read More

दुमका। 13 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोपी वेल्डिंग दुकानदार सुशील भंडारी गिरफ्तार हो गया है।दुमका टाउन थाना की पुलिस ने सहायक अवर निरीक्षक अशोक मिश्रा के नेतृत्व में सरुवा में छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छड़-सीमेंट व्यवसायी कृष्णा साह ने 4 अप्रैल को नगर थाना में वेल्डिंग दुकानदार सुशील भंडारी पर 13 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कराया था।भंडारी का महुआडंगाल में वेल्डिंग दुकान है। उसने अप्रैल माह में गिलानपाड़ा स्थित छड़ सीमेंट के व्यवसायी कृष्णा साह से 13 लाख रुपए के उधार में सामान लिया था। इसके बदले में उसने बैंक…

Read More

रांची । झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज झारखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि बीजेपी संविधान पर हमला कर रही है। उन्होंने बीजेपी पर निर्वाचन आयोग, नौकरशाही और केंद्रीय एजेंसियों जैसी संस्थाओं को नियंत्रित करने का भी आरोप लगाया है। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले यहां संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि संविधान पर लगातार हमला हो रहा है और इसकी रक्षा किये जाने की जरूरत है। कोई भी ताकत जाति आधारित गणना और आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा को हटाने से…

Read More

रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार काे प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। फिलहाल, 66 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। बाबूलाल मरांडी को धनवार से प्रत्याशी बनाया गया है। रांची से सीपी सिंह प्रत्याशी बनाए गए हैं। पोटका से अर्जुन मुंडा की पत्नी को टिकट दिया गया है। ये हैं भाजपा के प्रत्याशी रांची-सीपी सिंह धनवार-बाबूलाल मरांडी राजमहल- अनंत ओझा बोरियो- लोबिन हेंब्रम लिट्टीपाड़ा-बाबूधान मुर्मू महेशपुर- नवनीत हेंब्रम शिकारीपाड़ा- परितोष सोरेन नाला- माधवचंद्र महतो जामताड़ा- सीता सोरेन दुमका- सुनील सोरेन जामा- सुरेश मुर्मू जरमुंडी-देवेंद्र कुंवर मधुपुर- गंगानारायण सिंह सारठ-…

Read More