दुमका। 13 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोपी वेल्डिंग दुकानदार सुशील भंडारी गिरफ्तार हो गया है।दुमका टाउन थाना की पुलिस ने सहायक अवर निरीक्षक अशोक मिश्रा के नेतृत्व में सरुवा में छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छड़-सीमेंट व्यवसायी कृष्णा साह ने 4 अप्रैल को नगर थाना में वेल्डिंग दुकानदार सुशील भंडारी पर 13 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कराया था।भंडारी का महुआडंगाल में वेल्डिंग दुकान है।
उसने अप्रैल माह में गिलानपाड़ा स्थित छड़ सीमेंट के व्यवसायी कृष्णा साह से 13 लाख रुपए के उधार में सामान लिया था। इसके बदले में उसने बैंक का एक चेक दिया। जब चेक लेकर व्यवसायी कृष्णा साह बैंक गए तो पता चला कि दुकानदार सुशील भंडारी ने अपने खाता को बंद करवा दिया है। चेक बाउंस कर गया। सुशील भंडारी से रुपए का तगादा किया गाय तो उसने रुपये देने से इंकार कर गया।तब व्यवसायी कृष्णा साह ने नगर थाना में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई। इधर आरोपी सुशील भंडार ने अपनी वेल्डिंग दुकान को महुआडंगाल से हटाकर सरुवा में शिफ्ट कर लिया। अनुसंधानकर्ता सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।


