दुमका ब्यूरो
दुमका। भाजपा द्वारा शनिवार को दुमका विधानसभा सीट से पूर्व सांसद सुनील सोरेन को दुमका विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा दिखाया और मुझे दुमका से टिकट दिया। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि हम अपना सौ फीसद देंगे और चुनाव जीतेंगे। जनता हमें चुनेगी यह पूरा भरोसा है । उनसे जब यह पूछा गया किन मुद्दों के सहारे आप जनता के पास जाएंगे तो उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की चल रही योजनाओं के लाभ के बारे में जन-जन बताएंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा जनता के साथ किए गए ठगी के बारे में बताएंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार ने किस तरह से घुसपैठ को बढ़ावा दिया है इसे लेकर जन जन तक जाएंगे। जनता सब जानती है। मुझे पूरा भरोसा है कि जनता का मुझे मिलेगा भरपूर आशीर्वाद।


