संताल एक्सप्रेस संवाददाता
तीनपहाड़-तीनपहाड़थाना क्षेत्र के हाथीगड़ सगडभंगा मुख्य सड़क के केसाखापड गांव में गुरुवार की रात्रि को बाइक दुर्घटना में सगडभंगा निवासी पवन रविदास की मौत हो गयी.मिली जानकारी के अनुसार पवन रविदास बभनगामा मोड़ में संचालित सीएससी बंद कर स्कार्पियो से अपने भाई के घर के केसाखापड गया और वहां अपनी स्कार्पियो को लगा दिया.इसके बाद बाइक द्वारा केसाखापड से सगड़भंगा जा रहा था. उसी दौरान गांव के बीचों बीच उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वही घटना की सूचना परिजनों को मिली. सूचना मिलते ही उसे इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल राजमहल ले जाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिजनों में.मातम पसर गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वही मृतक पवन रविदास, पत्नी पोदो मुनि देवी के साथ दो पुत्र एक पुत्री छोड़ गया. घटना की सूचना के बाद उसकी पत्नी बार बार बेहोश हो रही थी.


