गोड्डा : झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वाधान में रांची में आयोजित हो रहे खेलो झारखंड प्रतियोगिता के कबड्डी स्पर्धा में भाग लेने के लिए गोड्डा की टीम सोमवार को रांची के लिए रवाना हुए। उक्त प्रतियोगिता 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक खेल गांव, रांची में आयोजित होनी है। इस दौरान कुल 6 वर्गों में बालक- बालिकाओं की टीम कबड्डी स्पर्धा में अपनी दावेदारी पेश करेगी। टीम के साथ कोच व मैनेजर के रूप में शारीरिक शिक्षा शिक्षक नीरज कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, जितेंद्र कुमार, जोशुआ टुडू, रूपम कुमारी, स्नेहलता पूर्ति, मंगल सरदार, आशालता मुर्मू साथ जा रहे हैं। खिलाड़ियों को झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ गोड्डा जिला इकाई के अध्यक्ष शम्स परवेज़ तथा जिला सचिव आशुतोष पांडे, सज्जाद आलम, मुजफ्फर अली, कुमार चंदन, स्वासतेन पांडे, सुशील सिंह अनुपम मिश्रा, अनंत कुमार यादव, अजय कुमार राय, नीरज कुमार सिंह,सनी भारती, जहीर अब्बास ने शुभकामना देकर विदा किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


