पाकुड़ । आगामी विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर पुलिस केंद्र पाकुड़ में पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने प्री पोल ड्यूटी के लिए तैनात की गई आई टी बी पी की 04 सी ए पी एफ कंपनियों को आवश्यक ब्रीफिंग दी। पुलिस अधीक्षक ने सभी जवानों को उनके कर्तव्यों और पाकुड़ जिले की वस्तु स्थिति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जवानों को चुनाव ड्यूटी के दौरान संवेदनशीलता और सुरक्षा के प्रति अलर्ट रहने और पूरी तरह से चौकन्ना रहने की सलाह दी। उन्होंने जवानों को चुनाव प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपने सारे आला अफसर का मोबाइल नंबर रखें जब जरूरत हो तुरंत कॉल करें। उन्होंने जवानों से उनकी सुविधा और असुविधा की जानकारी ली । ब्रीफिंग में आई टी बी पी के सभी जवान उपस्थित थे और उन्होंने पुलिस अधीक्षक की बातों को ध्यान से सुना और अपनी ड्यूटी के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


