साहिबगंज | नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर दहला मोहल्ले में घरेलू विवाद में एसिड पीने से एक महिला गंभीर हो गई गंभीर महिला को परिजनों ने इलाज के लिए शुक्रवार की बीते रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया अस्पताल में चिकित्सक ऋतुराज ने महिला के फौरन इलाज में जुट गए बताया जा रहा है कि रसूलपुर दहला निवासी मदन शाह की 55 वर्षीया पत्नी बदानी देवी घरेलू विवाद में एसिड पीने से गंभीर हो गई उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया इधर अस्पताल में चिकित्सक ऋतुराज ने बताया कि महिला एसिड पीने से गंभीर हो गई जिसको लेकर जिरवाबाडी पुलिस…
Author: Santal Express
महेशपुर में दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भरा पर्चा संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। दूसरे और अंतिम चरण में मतदान को लेकर शुक्रवार चतुर्थ दिन को जिले के तीनों विधानसभा में कुल 08 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र क्रय किया।04- लिट्टीपाड़ा (अ०ज०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के मार्क बास्की, जयनारायण मालतो कुल दो लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा वहीं 05 पाकुड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से निशाद आलम, मनोज रजवार, ने नामांकन पत्र खरीदा है। वही 06 महेशपुर (अ०ज०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से मदन मूर्मू , दाऊद मरांडी गंगाराम किस्कु व जूली ख्रिष्टमणि हेम्ब्रम कुल चार उम्मीदवारो ने नामांकन पत्र…
नाला (जामताड़ा)– विधानसभा के मद्देनजर चेकपोस्ट में तैनात पुलिस पदाधिकारी तथा एसएसटी तथा एफएसटी की टीम के द्वारा कुल 2,20220 जप्त किया है। इस संबंध में नाला थाना प्रभारी प्रदीप राणा, एफएसटी नयन कुमार ,एसएसटी स्वाधीन घोष ने शुक्रवार अपराह्न करीब 4 बजे संयुक्त रूप से संवाददाताओं को जानकारी दी ।इस संबंध में नाला थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि दुमका से आसनसोल की ओर दो अलग-अलग वाहनों में जांच के दौरान राशि जप्त की गई है ।उन्होंने बताया कि एक मोटरसाइकिल में 99,900 तथा एक चार पहिया वाहन में 1,30320 रूपये जप्त किया गया। घटना 2 बजे की…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)। लिट्टीपाड़ा विधान सभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार बाबुधन मुर्मू शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव जीतने का रणनीति बनाया।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा चुनाव उम्मीदवार नही पार्टी लड़ रही है।क्षेत्र व जनता का विकास के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को तन मन धन से लगना होगा।आपसी भेद भाव को भूलकर सभी बड़े छोटे भाई आपस मे मिलकर अपने समाज के पारम्परिक रीति रिवाज को बचाने के लिए पार्टी को जिताना आवश्यक है,तभी हम राज्य को भ्र्ष्टाचारियो से बचा पाएंगे। उन्होंने कहा इस विधान सभा…
गोड्डा : जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र पोड़ैयाहाट, गोड्डा, महागामा में शुक्रवार को कुल पांच नामांकन पत्र दाखिल हुए एवं तीन फार्म की हुई बिक्री हुई। जिसमें पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र से न्याय धर्म सभा (एनएसएस) पार्टी के उम्मीदवार अरुण कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि एक निर्दलीय उम्मीदवार बाबूलाल टुडू एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण कुमार ने पर्चा खरीदा। गोड्डा विधानसभा क्षेत्र से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के उम्मीदवार परिमल कुमार ठाकुर, निर्दलीय उम्मीदवार निरंजन प्रसाद यादव एवं निर्दलीय उम्मीदवार इंद्रजीत शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार अरविंद रामदास ने पर्चा…
पाकुड़। एसडीपीआई आगामी झारखंड आम विधानसभा चुनाव में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी। उक्त जानकारी एसडीपीआई के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य डॉ. मेहबूब शरीफ ने दी। उन्होंने कहा कि एकएसडीपीआई देश के विकास और भारत में फासीवाद को खत्म करने के लिए खड़ा है। डॉ. महबूब शरीफ ने कहा कि हमारे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की जानी चाहिए। जनता के बीच कई मुद्दे हैं जैसे बीड़ी श्रमिक और अन्य श्रमिक वर्ग का मुद्दा, पाकुड़ में कोई टेक्निकल कॉलेज, व्यावसायिक कोर्स के कॉलेज तथा पीजी लेवल की पढ़ाई के लिए एक भी कॉलेज नहीं है। साथ ही साथ बदहाल…
पाकुड़ में एनडीए की प्रेस वार्ता: आजसू प्रत्याशी अजहर इस्लाम को मिला समर्थन संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। पाकुड़ में एनडीए की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित कर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के आजसू प्रत्याशी अजहर इस्लाम को सभी घटक दलों के नेताओं ने निर्भीक होकर चुनाव लड़ने को कहां।घटक दल के नेताओं ने कहा कि पाकुड़ में आजसू प्रत्याशी अजहर इस्लाम के साथ सभी समर्थित दल उनके समर्थन में हुंकार भर रही है। सभी ने एक स्वर में कहा कि आगामी 20 नवंबर को पाकुड़ विधानसभा की जनता एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी को अपना मत देंगे। साथ ही साथ यह भी…
जामताड़ा : साइबर अपराध के मामले में जामताड़ा साइबर पुलिस को नई उपलब्धि हासिल हुई है। गुरुवार को कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के कई गांव में छापामारी कर साइबर अपराध करते हुए 6 साइबर अपराधियों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने साइबर थाना में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०-सह-थाना प्रभारी अब्दुल रहमान के नेतृत्व में पु०नि० बिहारी मराण्डी एवं अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए करमाटॉड थानान्तर्गत ग्राम काशीटॉड, सीताकाटा एवं बनकट्टी में साईबर…
हनवारा संवाददाता/ गोड्डा : एसपी के निर्देशानुसार हनवारा थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने अवैध शराब के परिवहन पर रोकथाम हेतू हनवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत संग्रामपुर पुल के पास पुलिस दल द्वारा सघन वाहन जाँच किया जा रहा था। वाहन जाँच के क्रम में एक मोटर साईकिल पर सवार 02 व्यक्ति ग्राम संग्रामपुर के तरफ से बिहार की ओर जा रहे थे। पुलिस द्वारा किये जा रहे चेकिंग को देखकर अचानक मोटर साईकिल को घुमाकर वे भागने का प्रयास करने लगे। संदेह होने पर पुलिस बल द्वारा खदेड़कर मोटर साईकिल पर सवार दोनों व्यक्ति को पकड़ा गया। उक्त पकड़ाये गये…
जामताड़ा : झारखंड विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ रहे मतभेद और पार्टी के अंदर हो रहे बिखराव एवं अंतर्कलह को पाटने की कवायद पार्टी की ओर से तेज कर दी गई है। इसी के निमित्त गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे जामताड़ा जिला भाजपा में बिखराव और अंतर्कलह को पाटने के लिए शुक्रवार को जामताड़ा पहुंचे। यहां के पूर्व प्रत्याशी सह नाला से टिकट के लिए इच्छुक वीरेंद्र मंडल के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। लगभग एक घंटे से अधिक दोनों के बीच बंद कमरे में मैराथन बैठक चली। उसके बाद दोनों बाहर निकले और…


