गोड्डा : जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र पोड़ैयाहाट, गोड्डा, महागामा में शुक्रवार को कुल पांच नामांकन पत्र दाखिल हुए एवं तीन फार्म की हुई बिक्री हुई। जिसमें पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र से न्याय धर्म सभा (एनएसएस) पार्टी के उम्मीदवार अरुण कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि एक निर्दलीय उम्मीदवार बाबूलाल टुडू एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण कुमार ने पर्चा खरीदा। गोड्डा विधानसभा क्षेत्र से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के उम्मीदवार परिमल कुमार ठाकुर, निर्दलीय उम्मीदवार निरंजन प्रसाद यादव एवं निर्दलीय उम्मीदवार इंद्रजीत शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार अरविंद रामदास ने पर्चा खरीदा। वहीं महागामा विधानसभा क्षेत्र से एक निर्दलीय उम्मीदवार कृष्ण मोहन चौबे ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया वहीं आज एक भी पर्चा नही खरीदा गया।



