हनवारा संवाददाता/ गोड्डा : एसपी के निर्देशानुसार हनवारा थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने अवैध शराब के परिवहन पर रोकथाम हेतू हनवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत संग्रामपुर पुल के पास पुलिस दल द्वारा सघन वाहन जाँच किया जा रहा था। वाहन जाँच के क्रम में एक मोटर साईकिल पर सवार 02 व्यक्ति ग्राम संग्रामपुर के तरफ से बिहार की ओर जा रहे थे। पुलिस द्वारा किये जा रहे चेकिंग को देखकर अचानक मोटर साईकिल को घुमाकर वे भागने का प्रयास करने लगे। संदेह होने पर पुलिस बल द्वारा खदेड़कर मोटर साईकिल पर सवार दोनों व्यक्ति को पकड़ा गया। उक्त पकड़ाये गये व्यक्ति एवं हीरो ग्लैमर मोटर साईकिल का गहराई से जाँच पड़ताल करने पर रॉयल स्टिक कम्पनी का 750 एम एल 06 बोतल, 375 एम एल का 09 बोतल, अंपायर ब्लू कंपनी का 180 जम एल का 12 बोतल एवं 375 एम एल का 05 बोतल कुल 32 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। उक्त मोटर साईकिल के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मोटर साईकिल चोरी का है। तत्पश्चात उक्त अंग्रेजी शराब, मोटर साईकिल व उनके पास से बरामद रेडमी कंपनी का मोबाईल को विधिवत जप्त करते हुए पकड़े गये दोनों व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इस संबंध में हनवारा थाना में झारखण्ड उत्पाद शुल्क अधिनियम काण्ड अंकित कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। गिरफ्तार मु0 ईनाम अंसारी, उम्र करीब 39 वर्ष, पिता मु० साजीद उर्फ पारो (2) मु० छोटू, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता मु० हासीम, दोनों सा० थाना लोदीपुर, जिला- भागलपुर (बिहार) के है। छापामारी दल में राजन कुमार राम, थाना प्रभारी, हनवारा थानागन्दुर उराँव, पु० अ०नि० एवं सशस्त्र बल हनवारा थाना शामिल थे।



