नई दिल्ली । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में मिली 59 रनों की जीत से बेहद खुश हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को उन्होंने बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बताते हुए कहा कि उनकी टीम ने शानदार गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग के जरिए यह जीत हासिल की। हाल ही में महिला टी20 विश्व कप में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जिसमें टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में असफल रही थी। इस महीने की शुरुआत में सोफी डिवाइन की टीम ने भारत को 58 रनों से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया।…
Author: Santal Express
पुणे । भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल शुक्रवार को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन एक कैलेंडर वर्ष में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए। 22 वर्षीय बल्लेबाज ने दिलीप वेंगसरकर के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 1979 में 23 साल की उम्र में 1000 रन का आंकड़ा छुआ था। वर्तमान में, जायसवाल 2024 में सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वालों की सूची में इंग्लैंड के जो रूट के बाद दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 14 मैचों में 1305 रन बनाए हैं। इस साल जायसवाल…
मशहूर टीवी सीरियल ‘सीआईडी’ छह साल बाद फिर दर्शकों के बीच वापस आ रहा है। यह नया सीज़न नवंबर 2024 में स्क्रीन पर आएगा। शिवाजी साटम और आदित्य श्रीवास्तव का लुक देखने के बाद दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है। ‘सीआईडी’ के निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर नए सीज़न का एक टीज़र जारी किया है। जिसमें दयानंद शेट्टी की आंखें और उनके माथे से खून निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। तभी शिवाजी साटम यानी एसीपी प्रद्युम्न भारी बारिश में खुली छतरी के साथ कार से बाहर आते हैं। इसके बाद के सीन में आदित्य श्रीवास्तव की आंखें दिखाई जाती हैं,…
बॉलीवुड की आइटम गर्ल के नाम से मशहूर मलाइका अरोड़ा एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। वह कई गानों में अपना जलवा दिखा चुकी हैं। 50 की उम्र में पहुंच चुकीं मलाइका अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस का फिटनेस लेवल अच्छे-अच्छों को शर्मसार कर देता है। हाल ही में मलाइका ने अपना 51वां जन्मदिन मनाया। मलायका के पूर्व प्रेमी अर्जुन कपूर ने उन्हें जन्मदिन की बधाई नहीं दी। मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने कोई पोस्ट नहीं किया गया। उनके जन्मदिन के दूसरे दिन, अर्जुन ने एक रहस्यमय पोस्ट शेयर किया। जिस पोस्ट की हर तरफ…
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन दोनों इस समय रियल एस्टेट में भारी निवेश कर रहे हैं। जानकारी सामने आई है कि दोनों ने मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी है। बच्चन परिवार की ये लग्जरी प्रॉपर्टी ओबेरॉय रियल्टी प्रोजेक्ट में है। इसमें तीन बीएचके और चार बीएचके के अपार्टमेंट हैं। उन्होंने ऐसे कुल 10 अपार्टमेंट खरीदे हैं। अभिषेक बच्चन इस समय अपनी पत्नी और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। इसी बीच अब अभिषेक ने अपने पिता के साथ मुंबई…
कोडरमा । विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चेक पोस्टों पर सघन जांच अभियान के दौरान शुक्रवार को जिले के जवाहर घाटी में चेक पोस्ट पर जांच के दौरान एक कार से 25 लाख नकदी बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में मजीद खान को हिरासत में लिया है। चंदवारा थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। नकदी के बारे में पुलिस जानकारी हासिल कर रही है। मजीद खान कोलकाता से बिहार जा रहा था। इसी दौरान चेक पोस्ट पर जांच के दौरान वह नकदी के साथ पकड़ा गया।
डेहरी आन सोन । रोहतास जिले के शिवसागर थाना के राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोरघट गांव के पास बीते रात कैमूर जिला के कुदरा थाना के सकरी गांव से अपाची बाइक चोरी कर भाग रहे अपराधियों को कार से पीछा करने पर बाइक स्वामी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर बाइक लेकर आराम से भाग निकले। मृतक भानु प्रताप 35 वर्ष सकरी गांव के निवासी थे। पुलिस के अनुसार भानु प्रताप अपनी अपाची बाइक और एक हीरो स्प्लेंडर बाइक घर के सामने खड़ा कर लोहे के जंजीर से बांध ताला लगाकर सो गए थे। रात लगभग सवा…
फारबिसगंज/अररिया । जोगबनी में पुलिस ने आज सुबह गश्ती के दौरान सूचना के आधार पर टिकुलिया बस्ती से भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित रामलाल यादव टिकुलिया बस्ती वार्ड संख्या 03 का है. पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति खजुरबाड़ी के आसपास से एक पॉलीथिन व कमंडल में नशीली गोलियों को रखकर टिकुलिया बस्ती की ओर ले जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने पीछा कर कारोबारी को टिकुलिया बस्ती में पकड़ लिया. जांच में उसके पास से नशीली दवाई बरामद हुई. पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर थाना…
पटना । बिहार स्वास्थ्य विभाग के 23 अक्टूबर को खुले टेंडर में बड़े ‘खेल’ किए जाने का आरोप लगा है। इसमें शामिल सात कंपनियों में से छह का डंके की चोट पर कहना है कि स्वास्थ्य समिति ने पैथोलॉजी सर्विसेज के लिए जो वित्तीय टेंडर 23 अक्टूबर को देरशाम खोले, उनमें एल 1 आने वाली कंपनी साइंस हाउस की फाइनेंसियल बिड में काफी असमानता है। इस कंपनी ने अलग-अलग जगह पर अलग-अलग रेट डाले। इन कंपनियों के इस मुद्दे को उठाने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। लगभग डेढ़ घंटे बाद यह कह कर सभी कंपनियों को…
नवादा । जिले में नेमदारगंज थाने के मलिकपुर गांव के नवल किशोर सिंह के पुत्र हेमंत कुमार का अपहरण कर गांव के ही दो लोगों ने हत्या कर लाश को झारखंड के कोडरमा में फेंक दी। जिसे पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर लिया है। मृतक हेमंत के बहनोई अकबरपुर थाने के रुन्नीपुर गांव के निवासी पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि उसके साल का अपहरण बुधवार की शाम उनके गांव मलिकपुर के ही चंदन सिंह तथा ललित विजय ने घर से बुलाकर कर लिया था। जिसकी लाश शुक्रवार को कोडरमा तिलैया के गायत्री मंदिर के निकट सड़क के किनारे…


