नवादा ।अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध नवादा पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक पर लदे 25 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब जब्त कर ली है। चार वाहनों को ही बरामद किया गया है । माफिया भागने में सफल रहा।गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के क्रम में ग्राम पौरा से कुल 2583 लीटर विदेशी शराब,01 ट्रक,01 पिकअप एवं 02 मोटरसाइकिल को नवादा पुलिस ने जब्त किया है। नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बड़े ट्रक में भरकर शराब माफिया कादिरगंज थाने के गांव की ओर शराब ले जा…
Author: Santal Express
उत्तरकाशी । तीन दिन से शिवनगरी में डेरा जमाए देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जिला मुख्यालय स्थित मस्जिद में शुक्रवार यानी जुमे को नमाज अदा करने दी तो फिर उग्र आंदोलन होगा। जरूरत पड़ने पर बाजार बंद भी कराएंगे। स्वामी दर्शन भारती का आरोप है कि शिवनगरी उत्तरकाशी में हिन्दू संगठनों को यहां के आराध्य कंडार देवता मंदिर का दर्शन नहीं करने दिया जा रहा है। यहां जिला प्रशासन ने धारा 144 लगा दिया है। जबकि मस्जिद भी वहीं पर है तो वहां भी धारा 144 लगाकार जुमे की…
डेहरी आन सोन । रोहतास जिले के शिवसागर थाना के राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोरघट गांव के पास बीते रात कैमूर जिला के कुदरा थाना के सकरी गांव से अपाची बाइक चोरी कर भाग रहे अपराधियों को कार से पीछा करने पर बाइक स्वामी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर बाइक लेकर आराम से भाग निकले। मृतक भानु प्रताप 35 वर्ष सकरी गांव के निवासी थे। पुलिस के अनुसार भानु प्रताप अपनी अपाची बाइक और एक हीरो स्प्लेंडर बाइक घर के सामने खड़ा कर लोहे के जंजीर से बांध ताला लगाकर सो गए थे। रात लगभग सवा…
सिराेही । जिले के आबूरोड की रीको थाना पुलिस ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए मावल चौकी पर एक कार से सात करोड़ से अधिक की नगदी जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में दो जनों को हिरासत में लिया है। पुलिस को मशीन से रकम गिनने में ही करीब तीन घंटे लग गए। इस दौरान माउंट आबू डीएसपी गोमाराम भी मौजूद रहे। थानाधिकारी सीताराम पंवार ने बताया कि गुरुवार रात को नाकाबंदी के दौरान मावल चौकी पर क्रेटा कार को रुकवाकर जांच की। कार में सात करोड़ एक लाख 99 हजार रुपये की नकदी मिली। इस पर…
लाहौर । पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मियांवाली के मल्ला खेल के पहाड़ी इलाके में पुलिस ने भीषण मुठभेड़ में 10 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। जियो न्यूज की खबर के अनुसार पंजाब पुलिस के प्रवक्ता यह जानकारी गुरुवार को दी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 10 से 15 आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर मियांवाली के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अख्तर फारूक के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। आतंकवादियों को घेरने की कोशिश की। आतंकवादियों ने मोर्चा लेते हुए पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 10 आतंकवादियों को मार…
इस्लामाबाद, । आतंकवाद विरोधी अदालत (एटीसी) इस्लामाबाद ने आज पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान की दोनों बहनों अलीमा खान और उज्मा खान को जमानत प्रदान कर दी। दोनों को इस माह की शुरुआत में राजधानी इस्लामाबाद की डी चौक में धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। डॉन अखबार की खबर के अनुसार, डी चौक में पीटीआई के प्रदर्शन के मद्देनजर धारा 144 लगाई गई थी। पीटीआई के डी चौक पर प्रदर्शन करने के फैसले पर अडिग रहने के मद्देनजर राजधानी में कई सड़कों को बंद कर दिया गया…
रांची । आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने शुक्रवार को सिल्ली विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। समाहरणालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह के समक्ष सुदेश महतो ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पर्चा भरने के दौरान सुदेश के साथ असम के मुख्यमंत्री सह भाजपा झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा मौजूद थे। नामांकन से पूर्व मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से समाहरणालय तक पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में हिमंता बिस्वा सरमा और सुदेश महतो की पत्नी नेहा महतो सहित एनडीए के कई नेता शामिल थे।
रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की शुक्रवार को बोकारो के पेटरवार प्रखंड की ओरदाना पंचायत में चुनावी सभा थी लेकिन खराब मौसम के कारण सभा स्थगित कर दी गई। दाना चक्रवात के वजह से मौसम बिगड़ने से हेलिकॉप्टर का परिचालन संभव नहीं हो पाया, जिसके कारण मुख्यमंत्री को जनसभा रद्द करनी पड़ी। यह जानकारी मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव ने दी।
रांची । कांग्रेस ने बरही विधायक उमाशंकर अकेला का टिकट काट दिया था। इसके बाद उमाशंकर अकेला शुक्रवार को समाजवादी पार्टी सपा में शामिल हो गए। उमाशंकर अकेला ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है कि टिकट बंटवारे में पैसे का खेल चला है और उनसे दो करोड़ मांगे गए थे। उन्होंने कहा कि वह दो करोड़ नहीं दे पाए जिस कारण उन्हें टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड प्रभारी सभी मिलकर पैसे का खेल खेल रहे हैं। हमें लगता है कि राहुल गांधी को इसकी जानकारी नहीं है।
गिरिडीह । जिले में इनकम टैक्स विभाग ने शुक्रवार की सुबह दो प्रमुख व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई के तहत शारदा बुक एवं आर्यन इंडस्ट्रीज के मालिक मिंटू वर्णवाल और शैलपुत्री स्टील कंपनी के मनीष वर्णवाल के आवास में अधिकारियों ने जांच शुरू की है। बताया गया कि इनोवा कारों से आए छापेमारी टीम ने सुबह छह बजे से कागजातों को खंगालना शुरू किया, जो दोपहर बजे तक चला। छापेमारी के दौरान किसी भी व्यक्ति को आवास के अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी थी। सूत्रों के अनुसार, यह…


