दुमका ब्यूरो दुमका। जिला भाजपा कार्यालय कार्यालय डंगालपाड़ा में गुरुवार को एनडीए की संयुक्त प्रेस वार्ता कर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव कांत ने बताया कि एनडीए घटक दल 28 अक्टूबर को दुमका जिले के अंतर्गत आने वाले चार विधानसभा दुमका, शिकारीपाड़ा, जामा और जरमुंडी विधानसभा के प्रत्याशी नामांकन करेंगे। उन्होंने कहा कि कि हेमंत सरकार जनता से वादा खिलाफी की है। हम लोगों का संकल्प है ना कहेंगे ना सहेंगे बदल कर रहेंगे। पंच प्रण के सहारे जनता से भाजपा मांगेगा वोट। उन्होंने कहा कि जिले के अंतर्गत आने वाले चारों सीट इस बार भाजपा के कब्जे में होगा। प्रेस…
Author: Santal Express
देवघर संताल एक्सप्रेस:-सिविल सर्जन देवघर डॉक्टर युगल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के बेहतर संचालन, रखरखाव एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य हेतु जिला स्तरीय तकनीकी सहलाकर ग्रुप के बैठक का आयोजन उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में किया गयाकिया गया। सिविल सर्जन डॉक्टर युगल किशोर चौधरी द्वारा ग्रुप के सदस्यों को नामित करते हुए कार्य आवंटित किया गया एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, एएनएम, सहिया एवं पुरुष कार्यकर्ताओं के परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव एवं टीम बेस्ड इंसेंटिव का ससमय समय भुगतान करने एवं इसके अनुश्रवण के लिए उचित दिशा निर्देश संबंधितों को दिया गया।सिविल सर्जन द्वारा बताया गया…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रूपा केसरी के द्वारा लगातार देवघर जिला के चारों विधानसभा देवघर, सारठ,मधुपुर और जरमुंडी के सभी मंडलों में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर महिला मतदाताओं को राज्य में रोटी, माटी,बेटी बचाने का संकल्प अभियान जारी है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि सभी विधानसभा में महिला मोर्चा की टीम को तैयार किया गया है,हर हाल में राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के निर्माता महिला मोर्चा के द्वारा बूथ स्तरीय रणनीति तैयार की जा रही है। मंडल अध्यक्ष अपने-अपने मंडल में डोर टू डोर कैंपेन चलाकर महिला मतदाता…
शहर के प्रबुद्ध लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी की बैठक देवघर संताल एक्सप्रेस:-भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहर के प्रमुख लोगों के साथ एक अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष धनंजय खबाड़े ने की।बैठक में बिहार के पूर्व मंत्री वर्तमान बिहार विधानसभा के सचेतक विधायक आलोक रंजन झा मुख्य रूप से उपस्थित थे।उन्होंने सभी प्रमुख लोगों से देवघर विधानसभा में कमल खिलाने का आह्वान किया और कहा जिस प्रकार झारखंड में वर्तमान सरकार से लोग दुखी है अब समय आ गया है जल्द से जल्द इस सरकार को आप सभी एकजुट होकर उखाड़…
●झामुमो में शामिल होने के बाद से ही डॉ.लुईस को बताया जा रहा है जामा से संभावित प्रत्याशी ●झामुमो के प्रत्याशियों की तीन सूची जारी होने के बाद भी जामा सीट पर संशय कायम संवाददाता दुमका। झारखंड विधान सभा चुनाव के लिए झामुमो अपने प्रत्याशियों की तीन सूची जारी कर 41प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है।अभी तक जामा सीट के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं हुई है।इससे उहापोह की स्थिति बन गई है।डॉ.लुईस मरांडी के झामुमो में शामिल होने के बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा है कि उन्हें जामा से झामुमो का…
देवघर। देवीपुर जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चमगाड़ा निवासी हृदय वर्मा के 18 वर्षीय पुत्र सागर वर्मा अर्जुन नगर हाल्ट के पास ट्रेन से कट जाने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना में पहने हुए कपड़े, मोबाइल,चप्पल आदि बिखर गया था। परिजनों ने बताया कि विगत रात्रि से काम करने बोलकर घर से निकला। लेकिन दूसरे दिन ट्रेन से कटने की बात सामने आई। तब पहचान किया कि पीड़ित हृदय वर्मा का पुत्र है। लोगों ने बताया कि ट्रेन से पकड़कर काम करने जा रहा था। ट्रेन से गिर जाने के कारण यह घटना घटी। जसीडीह पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश…
शेखर सुमन देवघर। देवघर जिला का मधुपुर विधानसभा क्षेत्र झारखंड का हॉट सीट में से एक है। जिसमें भाजपा ने गंगा नारायण सिंह को प्रत्याशी बनाया है,वही जे एमएम ने वर्तमान विधायक सह मंत्री हफीजुल हसन को प्रत्याशी बनाया है। इसी कड़ी में आज गुरुवार को 28 अक्टूबर के बदले आनन फानन में मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने नामांकन दाखिल किया। वहीं सूत्रों के अनुसार पार्टी आलाकमान ने 48 घंटे का वक़्त राज पलिवार से मांगा है। इससे पहले गंगा नारायण सिंह ने सिंबल लेकर आज आनन फानन में अपना नामांकन मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से…
8,700 बर्थों और 5,000 सीटों की व्यवस्था की जाएगी देवघर/जसीडीह। दिवाली और छठ महोत्सव के दौरान यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, पूर्व रेलवे देश भर में विभिन्न दिशाओं में छह (06) जोड़ी और विशेष ट्रेनें चलाएगा। इस कदम से भीड़ कम करने में मदद मिलेगी और इस त्यौहारी सीजन के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में जाने वाले यात्रियों के लिए सुगम यात्रा सुनिश्चित होगी। इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से 8,700 बर्थों का सृजन किया जाएगा। ये विशेष ट्रेनें उन यात्रियों को काफी मदद करेंगी जो इस त्यौहारी सीजन के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों…
देवघर। देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी पंचायत भवन में गुरुवार को पंचायत कार्य दिवस मनाने का निर्देश प्राप्त है। इसके बावजूद पंचायत का बुरा हाल देखने को मिलता है। गुरुवार को जीतजोरी पंचायत भवन पहुंचने पर वहां पंचायत सचिव और रोजगार सेवक नदारत दिखे। सभागार में ताला बंद था। सभी का कार्यालय बंद था,इसके साथ ही पंचायत भवन के बाहर लिखे गए मोबाइल नंबर बीपीओ रोजगार सेवक और पंचायत पंचायत सेवक का मोबाइल नंबर पुराना लिखा हुआ मिला। जो अब से कई महीने पूर्व वहां से हट चुके हैं। वहीं बीपीओ भी बदल चुके हैं। इसके बावजूद पंचायत भवन में…
देवघर। अधीक्षक उत्पाद, देवघर के निर्देश पर झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मोहनपुर थाना अंतर्गत डुमरिया ,बाँक एवं ठाढी मोड अंतर्गत अबैध शराब की बिक्री करते हुए 3 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम दशरथ तुरी,बलराम पुजहर,प्रकाश मंडल से अवैध शराब जब्त किया गया। जब्त प्रदर्श में अवैध चुलाई शराब 27.0 ली.अवैध विदेशी शराब -05.625 लीटर,बियर 05.0 लीटर,हीरो कंपनी का एक मोटरसाइकिल शामिल है। छापामारी दल में अवर निरीक्षक उत्पाद मणिकांत कुमार,किशोर कुमार एवं अन्य उत्पाद कर्मी शामिल थे।


