देवघर। देवीपुर जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चमगाड़ा निवासी हृदय वर्मा के 18 वर्षीय पुत्र सागर वर्मा अर्जुन नगर हाल्ट के पास ट्रेन से कट जाने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना में पहने हुए कपड़े, मोबाइल,चप्पल आदि बिखर गया था। परिजनों ने बताया कि विगत रात्रि से काम करने बोलकर घर से निकला। लेकिन दूसरे दिन ट्रेन से कटने की बात सामने आई। तब पहचान किया कि पीड़ित हृदय वर्मा का पुत्र है। लोगों ने बताया कि ट्रेन से पकड़कर काम करने जा रहा था। ट्रेन से गिर जाने के कारण यह घटना घटी। जसीडीह पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर लिए देवघर भेज दिया। मामले में पुलिस छानबीन में जुटी है।



