देवघर संताल एक्सप्रेस:-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रूपा केसरी के द्वारा लगातार देवघर जिला के चारों विधानसभा देवघर, सारठ,मधुपुर और जरमुंडी के सभी मंडलों में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर महिला मतदाताओं को राज्य में रोटी, माटी,बेटी बचाने का संकल्प अभियान जारी है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि सभी विधानसभा में महिला मोर्चा की टीम को तैयार किया गया है,हर हाल में राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के निर्माता महिला मोर्चा के द्वारा बूथ स्तरीय रणनीति तैयार की जा रही है। मंडल अध्यक्ष अपने-अपने मंडल में डोर टू डोर कैंपेन चलाकर महिला मतदाता को राज्य में डबल इंजन की सरकार बनाकर बेटी-माटी की सुरक्षा के लिए कमल का बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आग्रह कर रही है। केसरी ने बताया कि इस बार राज्य का चुनाव कुर्सी के लिए नहीं बल्कि राज्य की महिलाओं की अस्मिता की रक्षा के लिए आधी आबादी इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है। और केंद्र में मोदी सरकार को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाली आधी आबादी का संकल्प पुनः झारखंड में भी सत्ता परिवर्तन करने जा रही है। हम देवघर जिला से चार कमल का फूल भेजेंगे इस बात के लिए केंद्रीय नेतृत्व को पूर्ण रूप से आस्वस्थ करते हैं।




