शेखर सुमन
देवघर। देवघर जिला का मधुपुर विधानसभा क्षेत्र झारखंड का हॉट सीट में से एक है। जिसमें भाजपा ने गंगा नारायण सिंह को प्रत्याशी बनाया है,वही जे एमएम ने वर्तमान विधायक सह मंत्री हफीजुल हसन को प्रत्याशी बनाया है। इसी कड़ी में आज गुरुवार को 28 अक्टूबर के बदले आनन फानन में मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने नामांकन दाखिल किया। वहीं सूत्रों के अनुसार पार्टी आलाकमान ने 48 घंटे का वक़्त राज पलिवार से मांगा है। इससे पहले गंगा नारायण सिंह ने सिंबल लेकर आज आनन फानन में अपना नामांकन मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से किया. गंगा नारायण सिंह दो सेट में नामांकन दाखिल किया है. राज पलिवार की नाराजगी और गंगा नारायण सिंह का नामांकन कही वर्तमान विधायक हाफिजुल का राह आसान न कर दे। खैर अभी नामांकन 29 तारीख तक होगा। देखना है राज पलिवार के रुख का की उनका अगला कदम क्या होगा।
क्या कहते हैं भाजपा उम्मीदवार:
उक्त मामले में जब भाजपा उम्मीदवार गंगा नारायण सिंह से संताल एक्सप्रेस रिपोर्टर से कहा कि मैं हिंदू रीति रिवाज के अनुसार जैसा कि मेरे ब्राह्मण देवता पंडित जी ने बताया कि आज की तिथि बहुत नहीं बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण व शुभ है, इसलिए आज मैंने दो सेट में नामांकन दर्ज किया।
मुझे इससे बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता है की विरोधी जो भाजपा को हराना चाहते हैं वो क्या सोचेंगे बल्कि मुझे इससे फर्क पड़ता है की मेरा धर्म क्या कहता है। आप सभी को हर्ष के साथ में यह सूचित कर रहा हूं की आने वाले 28 अक्टूबर को हम सभी धूमधाम से नामांकन करने भारी से भारी संख्या में एक साथ जाएंगे औऱ वह नामांकन आप सभी के सहयोग से हर बार की तरह इस बार भी ऐतिहासिक होगा।

क्या कहते हैं भाजपा जिला अध्यक्ष:
उक्त विषय में भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि गंगा नारायण सिंह ने आज बढ़िया तिथि के कारण आज एक सेट में नामांकन किया है इसमें कोई विषय अन्यथा नहीं है सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि 28 अक्टूबर को गंगा नारायण सिंह नॉमिनेशन करेंगे इसमें सभी शामिल हों।
पूर्व मंत्री के समर्थक ने किया विरोध:
वहीं पूर्व मंत्री के समर्थक सह भाजपा कार्यकर्ता शांडिल्य दिव्यांशु सिंह ने कहा कि मधुपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में गंगा नारायण जी ने नामांकन दाखिल किया, उन्हें शुभकामनाएं लेकिन इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता या नेता को प्रस्तावक या साथ लेकर नहीं गए, यह खेदजनक और चिंतनीय है। यह कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने वाला कार्य है। यह हर उस कार्यकर्ता के लिए निराशाजनक है जो अपने खून पसीने की कीमत पर पार्टी का झंडा और विचारधारा जिंदा रखता है। हमारी पार्टी एक परिवार है और उसके सदस्यों को नजरअंदाज कर कोई अपनी रोटी सकें यह बर्दाश्त के काबिल नहीं है, यह हमारे संस्कार और परंपरा के विरुद्ध है। हम इसी परिपाटी के विरोधी हैं, इसका पूर्व में मुझे अनुमान था इसलिए समस्त झारखंड के प्रत्याशियों के विजयश्री का वरदान मांगने वाला मैं संगठन का सिपाही इस व्यक्ति के अहंकार का विरोध कर रहा था। पूर्व में भी यह व्यक्ति भाजपा के संस्कारों का सम्मान नहीं किए और आज पुनः उसे दोहरा रहे हैं। ईश्वर इन्हें सद्बुद्धि दें। मुझे याद है लोकसभा चुनाव का जहां माननीय अर्जुन मुंडा जी के नामांकन में मैं शामिल होने गया था वहां प्रत्याशी के साथ वहां के पूर्व जनप्रतिनिधि पार्टी के वरिष्ठ नेता करिया मुंडा जी समेत भाजपा के जिला अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं को ससम्मान बुलाया गया था सभी नामांकन में शामिल थे । संगठन का सिपाही होने के नाते मैं बूथ स्तर से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कार्यकर्ताओं को पहचाने की शक्ति रखता हूं, मुझे इस तस्वीर में एक भी भाजपा के पुराने कार्यकर्ता नहीं दिख रहे। क्या ये केवल एक टीम का नामांकन है? मैं इसकी निंदा करता हूं, प्रत्याशी को शुभकामनाएं।



