देवघर संताल एक्सप्रेस:-सिविल सर्जन देवघर डॉक्टर युगल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के बेहतर संचालन, रखरखाव एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य हेतु जिला स्तरीय तकनीकी सहलाकर ग्रुप के बैठक का आयोजन उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में किया गयाकिया गया। सिविल सर्जन डॉक्टर युगल किशोर चौधरी द्वारा ग्रुप के सदस्यों को नामित करते हुए कार्य आवंटित किया गया एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, एएनएम, सहिया एवं पुरुष कार्यकर्ताओं के परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव एवं टीम बेस्ड इंसेंटिव का ससमय समय भुगतान करने एवं इसके अनुश्रवण के लिए उचित दिशा निर्देश संबंधितों को दिया गया।सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि विभागीय पत्र के आलोक में सभी कर्मियों को अलग-अलग उनके कार्य के आधार पर इंसेंटिव का भुगतान किया जाना है।जिसके अनुपालन में सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र निर्गत करते हुए निर्देशित किया गया है साथ ही उन्हें निर्देश दिया गया है कि इंसेंटिव का भुगतान संबंधिततो को करना सुनिश्चित करेंगे। जिसकी समीक्षा अगले माह ग्रुप के बैठक के दौरान की जाएगी । मौके पर जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी एनसीडी सेल डॉ मनोज कुमार गुप्ता जिला कार्यक्रम प्रबंधक सम्राट सिंह जिला लेखा प्रबंधक बृजेश कुमार झा जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रवीण सिंह रवि कुमार सिंह रविचंद्र मुर्मू एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।




