शहर के प्रबुद्ध लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी की बैठक
देवघर संताल एक्सप्रेस:-भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहर के प्रमुख लोगों के साथ एक अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष धनंजय खबाड़े ने की।बैठक में बिहार के पूर्व मंत्री वर्तमान बिहार विधानसभा के सचेतक विधायक आलोक रंजन झा मुख्य रूप से उपस्थित थे।उन्होंने सभी प्रमुख लोगों से देवघर विधानसभा में कमल खिलाने का आह्वान किया और कहा जिस प्रकार झारखंड में वर्तमान सरकार से लोग दुखी है अब समय आ गया है जल्द से जल्द इस सरकार को आप सभी एकजुट होकर उखाड़ फेंके और प्रत्याशी निवर्तमान विधायक नारायण दास को फिर से विधायक बनाकर झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनावे।झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार सरकार किसी काम का नहीं है।
इस सरकार ने एक भी विकास का कार्य
नहीं किया।सबको ठगने का काम किया किया है।मौके पर शहर के प्रमुख लोगों ने भी अपने-अपने विचार को रखा।लोगों ने कहा की हम सभी एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार झारखंड में बनाएंगे और देवघर विधानसभा में भी कमल खिलाएंगे।इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष धनंजय खवाड़े,संजीव जजवाड़े,रीता चौरसिया,दिवाकर गुप्ता,विशाखा सिंह,राकेश नरोने,समाज सेवी युधिष्ठिर राय,एडवोकेट अशोक दायमा,समाज सेवी पवन टमकोरिया, पूर्व डिप्टी मेयर नीतू देवी,स्वदेशी जागरण मंच के मनोज कुमार सिंह,अविनाश चंद्र राय, सविता मिश्रा,कमलेश रस्तोगी,अशोक भोक्ता, अशोक शर्मा,बबलू पासवान,सचिन सुल्तानिया,विजया सिंह,धनंजय तिवारी, सुलोचना देवी,सुमन केसरी,दशरथ दास,पवन अग्रवाल,विवेक कुमार सहित शहर के कई प्रमुख जन् मुख्य रूप से उपस्थित थे।




