नाला (जामताड़ा)– चालेपाड़ा स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी माधव चन्द्र महतो ने प्रेस वार्ता की। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी माधव चंद्र महतो ने कहा कि लंबे समय से यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा का शासन रहा है। आबुआ दिशोम आबुआ राज और आबुआ मुख्यमंत्री है लेकिन आप देखेंगे आदिवासी परंपरा की सभी चीजें विकास से महरूम दिखलाई पड़ते हैं। भारतीय जनता पार्टी इसबार अपनी प्रतिज्ञा के साथ मैदान में उतर रही है और वो पूरे डेमोग्राफी को अपने मुताबिक करते हुए हमलोगों ने एक संकल्प लिया है कि भारतीय जनता पार्टी ट्राइबल के लिए सबसे पहले ऑलचिकी भाषा…
Author: Santal Express
संताल एक्सप्रेस संवाददाता महेशपुर( पाकुड़ ) । थाना क्षेत्र के खरियोपाड़ा गांव में लगे 25 केवी के बिजली ट्रांसफार्मर की अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है ।घटना को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को एक जुट होकर चोरी की गई ट्रांसफार्मर के समक्ष पहुंच कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण रहमान अंसारी,रफाएल हेम्ब्रोम, मीकाईल हेम्ब्रोम, दिनेश मरांडी ,ममजान अनारी ,महबूब अंसारी ,सरफराज अंसारी ने कहा कि गांव में लगे दो ट्रांसफार्मर को बीते देर रात को किसी अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली गई है जिससे बिजली गुल हो गई और पूरा गांव अंधकार…
बासुकीनाथ। जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी, राजद के प्रदेश महासचिव सह देवघर जिला राजद प्रभारी व पूर्व जिला अध्यक्ष राजद डॉ अमरेंद्र कुमार यादव ने राजद के सभी पदों से त्यागपत्र देकर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। समाजवादी पार्टी को झारखंड प्रभारी व्यास जी गोंड और प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने डॉ अमरेन्द्र को मेदिनीनगर में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया और जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी घोषित करते हुए पार्टी सिम्बल दे दिया है। डॉ अमरेंद्र ने बताया कि वह सोमवार 28 अक्टूबर को दुमका में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष 11…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता महेशपुर (पाकुड़ ) झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर मे प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के अध्यक्षता मे एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालक प्रखंड उपाध्यक्ष रुहुल अमीन ने किया। बैठक का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन पर्चा दाखिल करना साथ ही गण्डेय विधायक सह झामुमो की स्टार प्रचारक कलपना मुर्मू सोरेन का आगमन प्रखंड के सिलमपुर बुनेर डांगा मैदान मे जनसभा को लेकर चर्चा किया गया । इस बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे महेशपुर विधायक सह इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रो. स्टीफन मरांडी एवं झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव शामिल हुए। इस मौक़े पर…
पार्टी संस्थापक के परिवार को किया जा रहा है प्रताड़ित संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर (पाकुड)। झामूमो नेतृत्व ने मुझे पार्टी की टिकट न देकर नाइंसाफी की है। जबकि मैं हमेशा से मुख्यमंन्त्री हेमन्त सोरेन सहित पार्टी के लिए वफादार सिपाही रहा हूँ। शुक्रवार को हिरणपुर स्थित आवास में पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधायक दिनेश मराण्डी ने कहा। विधायक ने कहा कि वर्ष 1980 में पिताजी स्वर्गीय साइमन मराण्डी की सक्रिय भागीदारी से झामूमो का गठन हुआ था। उस वक्त पिताजी एक मात्र निर्दलीय विधायक थे। रामगढ़ नेमरा गांव से गुरुजी को संथाल क्षेत्र में लाकर पहचान दिलाई थी। दोनो…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़।डीसी मनीष कुमार के नाम पर तस्वीर वाली फेक व्हाट्सएप आईडी बनाकर जिलें के अन्य अधिकारियों से राशि की मांग करने का है। अपराधियों द्वारा उपायुक्त की आइडी से जिले के अधिकारियों से उपहार भी मांगे जा रहे है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। साइबर अपराधियों द्वारा जिले के कई अन्य गणमान्य लोगों से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। इन तमाम बातों की पुष्टि आधिकारिक रूप से उपायुक्त कार्यालय से की गयी है। फेक व्हाट्सएप आईडी का नंबर +9779847416160 है और इसी नंबर से साइबर अपराधियों द्वारा अधिकारीयों या अन्य…
देवघर संताल एक्सप्रेस:- मैत्रेय स्कूल देवघर के प्रशाल में भारत विकास परिषद देवघर शाखा ने शाखा स्तरीय भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता – 2024 का आयोजन किया। इसमें शहर के 11 विद्यालयों ने भाग लिया। गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला, ब्राइट कैरियर स्कूल, जसीडीह पब्लिक स्कूल,आर मित्रा जिला मुख्यमंत्री एक्सीलेंस स्कूल, एसकेपी विद्या विहार, आर. एल. सराफ हाई स्कूल, मैत्रेय स्कूल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय वार्ड नंबर 6, देवघर सेंट्रल स्कूल,रेड रोज स्कूल और संत माइकल एंग्लो विद्यालय ने प्रतियोगिता में भाग लिया। भारत को जानो प्रतियोगिता भारत विकास परिषद द्वारा 2001 से लगातार राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती…
देवघर संताल एक्सप्रेस:- देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा एवं झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने रेलवे की नौकरी में कुलियों को समायोजित करने एवं अन्य सुविधाएं प्रदान करने की मांग केंद्र सरकार से की है।इंटक नेताओं ने कहा कि कुलियों को पेंशन दिया जाए,उन्हें दुर्घटना बीमा का लाभ मिले तथा अन्य सुविधाएं भी उन्हें मुहैया कराई जाए, मगर केंद्र सरकार कुलियों को रेलवे में नौकरी देने व अन्य सुविधायें उपलब्ध कराने के बजाय उसके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
देवघर संताल एक्सप्रेस:-भण्डारकोला स्थित डीएवी के तीन छात्रों ने एक बार फिर विद्यालय का परचम लहराया है। कुशाग्र जायसवाल,स्वस्तिक राज और विवेक गौरव इंडियन ओलिंपिआड क्वालीफायर इन मैथमेटिक्स की परीक्षा के सर्टिफिकेट को पाने में सफल हुए हैं। तीनों रीजनल मैथमेटिकल ओलिंपिआड की परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है।इनकी आर एम ओ की परीक्षा 3 नवंबर को रांची में होगी।इनका रोल नंबर 105483,105479,1054850 है। एक और विद्यार्थी आदित्य आर्यव महज एक नंबर से क्वालीफाई करने से चूक गया।विद्यालय के प्राचार्य बलराम कुमार झा के संरक्षण में चलाए जा रहे ट्रेनिंग का विद्यार्थी पर विशेष असर देखा जा रहा है। प्राचार्य…
रांची । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विधानसभा चुनाव को लेकर पांचवी सूची जारी की है। जारी सूची में जामा से लुईस मरांडी को उम्मीदवार बनाया गया है। झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने शुक्रवार को सूची जारी की है। उल्लेखनीय है कि झामुमो ने 22 अक्टूबर को 35 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसके बाद दूसरी सूची 23 को रांची सीट के लिए एक उम्मीदवार घोषित की गई थी। फिर 23 अक्टूबर को 5 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की गई थी। झामुमो अबतक 42 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। लुईस मरांडी भाजपा से…


