संताल एक्सप्रेस संवाददाता
महेशपुर( पाकुड़ ) । थाना क्षेत्र के खरियोपाड़ा गांव में लगे 25 केवी के बिजली ट्रांसफार्मर की अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है ।घटना को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को एक जुट होकर चोरी की गई ट्रांसफार्मर के समक्ष पहुंच कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण रहमान अंसारी,रफाएल हेम्ब्रोम, मीकाईल हेम्ब्रोम, दिनेश मरांडी ,ममजान अनारी ,महबूब अंसारी ,सरफराज अंसारी ने कहा कि गांव में लगे दो ट्रांसफार्मर को बीते देर रात को किसी अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली गई है जिससे बिजली गुल हो गई और पूरा गांव अंधकार में डूब गया है । ग्रामीणों ने कहा कि बिजली गुम होने से बच्चों की पढ़ाई लिखाई में बाधित भी गई है । इतना ही नही गांव में स्कूल भी है और इसी ट्रांसफार्मर से बिजली कनेक्ट था परंतु चोरों द्वारा ट्रांसफार्मर की चोरी कर लेने से स्कूल में भी बिजली कट हो गई है ।ग्रामीणों ने कहा की एक ओर जहां प्रशासन विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर हर बूथों पर सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर तातपर्य है तो वहीं विधानसभा चुनाव की पोलिंग बूथ खरियोपाड़ा में प्रशासन की तैयारी पर चोरों ने पानी फेर दिया । बताया जाता है कि इसी स्कूल में एक बूथ है और ऐसे में ट्रांसफार्मर की चोरी हो जाना कहीं न कहीं पोलिंग बूथ पर टारगेट करने जैसे बात प्रतीत होती है ।ग्रामीणों ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव की मद्देनजर पोलिंग बूथ को भी बाधित हो सकता है इस लिये जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है ताकि पोलिंग बूथ पर किसी तरह का कोई समस्सया उतपन्न न हो ।



