डॉक्टर की पढ़ाई के लिए पलामू मेडिकल कॉलेज में हुआ एडमिशन — पहली ही प्रयास में आस्था को मिली सफलता —————— हंसडीहा ( दुमका ) : भारत में डॉक्टर बनने के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट की परीक्षा को पास करना होता है। यह परीक्षा डॉक्टर बनने का एक एंट्री गेट है। बिना इस गेट को पार किए डॉक्टर बनने का सपना पूरा नहीं हो सकता है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए शामिल होते हैं, लेकिन कुछ ही लोग इस गेट को पार करने में सफल हो पाते हैं। इसके लिए लोग जी तोड़…
Author: Santal Express
दुमका। 11-जामा (अ.ज.जा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से शुक्रवार को सीपीआईएम पार्टी के प्रत्याशी सनातन देहरी ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता को अपना नामांकन पत्र सौंपा। वहीं दूसरे प्रत्याशी 07-शिकारीपाड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से आई एन एस एस एफ पार्टी के प्रत्याशी सिमन मुर्मू ने निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता को अपना नामांकन पत्र सौंपा।
रानीश्वर । विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रखंड स्तर के सभी विभागों के पदाधिकारी चुनाव कार्य मे प्रतिनियुक्त हैं। अंचल अधिकारी, राजस्व निरीक्षक एवं उप राजस्व निरीक्षक चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त हैं। इस मौके का फायदा उठाकर यहां भूमाफिया विभिन्न मौजा में गोचर जमीन पर अवैध कब्जा कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौजा कुकड़ीभाषा के दाग संख्या 399 गोचर जमीन पर उसी गांव के बिचौलिया किस्म के एक युवक ने यहां भवन निर्माण का कार्य शुरु कर दिया हैं। साथ ही यहां चुनाव के पूर्व युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य जारी हैं| दाग संख्या 399 गोचर जिसका रकवा 52…
देवघर। साइबर पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर जिला के देवघर नगर थाना अंतर्गत नंदन पहाड के पीछले भाग में स्थित जंगल झाड़ी से छापामारी कर 03 साईबर ठग को गिरफ्तार एवं 01 (एक) किशोर को निरूद्ध किया गया है। गिरफ्तार किये गये साइबर ठग के पास से 03 साईबर ठग गिरफ्तार 09 मोबाइल,11 सिम कार्ड, 01 प्रतिबिंब सिम कार्ड जब्त किया गया है। जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत नोवाडीह गांव के नीतिश कुमार दास उम्र करीब 19 वर्ष पिता दिनेश दास, गुगुल कुमार दास उम्र करीब 19 वर्ष पिता सानु दास,जमुई के बीचकोड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीचगढ़ा…
देवघर। देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक नाबालिक लड़की की मृत अवस्था में मिला है। सूत्रों के अनुसार यह ऑनर किलिंग से जुड़ा भी मामला हो सकता है। जबकि लड़की के पिता ने गांव की एक विधवा औरत व अन्य पर जान मारने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पाकर देवघर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी संदीप कृष्णा पुलिस बल के साथ पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा कर आगे की कार्रवाई के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस घटना की सत्यता की जांच को लेकर सभी पहलू पर जांच कर रही है।…
साहिबगंज। राजमहल विधानसभा से निर्दल प्रत्याशी सुनील यादव ने शुक्रवार को शोभनपुर भट्ठा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावी उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजनीति पृष्टभूमि से हैं। 2015 में उन्होंने चुनाव लड़ा था। उस समय उन्हें लगभग 5500 वोट मिले थे। उस समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं। कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य है कि राजमहल क्षेत्र की जनता को मैसेज देना चाहते हैं कि जिला परिषद उपाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र में जिस तरह से काम किया है उसी तरह विधानसभा जीतने के बाद हम काम करना चाहते हैं। उनका प्रयास है कि…
साहिबगंज | जिले में 1000 करोड़ की अवैध खनन व मनी लेंडिग के मामले में जांच फिर से हुई तेज हो गई है.जहां ईडी के चार सदस्य टीम गुरुवार को साहिबगंज पहुंचकर राजेश यादव की तलाश में अर्धसैनिक बल के साथ इनोवा कार में सवार होकर गुरुवार को शोभापुर भट्ट सुनील यादव के आवासीय पर जहां करीब 20 मिनट तक पूछताछ की थी | इसके बाद ईडी की टीम निकालकर जिरवाबाडी थाना क्षेत्र अंतर्गत मारीकुटी मौजा के महादेवगंज स्थित सीटीएस प्लांट पहुंची थी। वहां पूछताछ करने के बाद वापस लौट गई थी।वही आज शुक्रवार को फिर ईडी की टीम सीटीएस…
बरहरवा । थाना क्षेत्र के महताबपुर चेक नाका पर पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 लाख रुपये की नकद बरामद की है। कार्रवाई आज सुबह उस समय की गई, जब स्थानीय पुलिस ने चेक नाके पर वाहनों की सघन तलाशी की जा रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद टीम ने महताबपुर चेक नाका पर विभिन्न वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान, एक वाहन की तलाशी लेने पर 2 लाख रुपये की नकद राशि बरामद हुई। पिछले कुछ समय से ऐसी संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्टें मिल रही थीं, जिसके…
राजमहल से 01, बरहेट से 01 व बोरियो से 02 ने दाखिल किया नामांकन साहिबगंज। विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे व अंतिम चरण के नामांकन प्रक्रिया के तहत चौथे दिन शुक्रवार को ज़िला के राजमहल, बोरियो व बरहेट विस क्षेत्र से कुल 04 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। राजमहल विस से कुल 01 नामांकन दाखिल हुए। पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी रामेश्वर मंडल ने राजमहल अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ कपिल कुमार के समक्ष नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। वहीं बरहेट विस से एक निर्दल प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। निर्दल प्रत्याशी सेवास्टियन हेंब्रम ने समाहरणालय स्थित अपर…
साहिबगंज । बोरियों विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम के नामंकन सभा मे राजमहल विधायक अनन्त कुमार ओझा शामिल हुए। उन्होंने ने नामांकन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 23 नवंबर को झारखंड में भाजपा की सरकार बनना तय हैं हेमन्त सोरेन सरकार की कुशासन का अंत होगा। विधायक ने कहा कि बोरियो विधानसभा में कमल खिलना तय हैं। जेएमएम+कांग्रेस+राजद गठबंधन की सरकार ने न युवाओं को नौकरियाँ दीं, न ही बेरोजगारों को भत्ता दिया। उन्होंने सिर्फ और सिर्फ वादाखिलाफी का रिकॉर्ड और झारखंड को भ्रष्टाचार व घुसपैठियों का ठिकाना बनाया। आज के नामांकन सभा मे उमड़ा यह जनसैलाब…


