देवघर। देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक नाबालिक लड़की की मृत अवस्था में मिला है। सूत्रों के अनुसार यह ऑनर किलिंग से जुड़ा भी मामला हो सकता है। जबकि लड़की के पिता ने गांव की एक विधवा औरत व अन्य पर जान मारने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पाकर देवघर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी संदीप कृष्णा पुलिस बल के साथ पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा कर आगे की कार्रवाई के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस घटना की सत्यता की जांच को लेकर सभी पहलू पर जांच कर रही है।
ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे कई मामले सुनने को मिलता, पर नहीं होते थाने में मामले दर्ज:

देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कई ऐसे मामले सुनने को मिलते है। हालांकि इस मामले में संबन्धित थाने में मामले दर्ज नहीं होते हैं। संबंधित विभाग के पास किशोरियों की कोई सूची भी नहीं है। ना ही किशोरियों के बारे में कभी समीक्षा की जाती है। जरूरत है किशोरियों के बारे में पढ़ाई, स्वास्थ, जीवन आपन आदि को लेकर संबंधित विभाग इसका लेखा जोखा रखे। ऐसे मामले ऑनर किलिंग से जुड़ा हो सकता है। ये गहन जांच का विषय है।



