रानीश्वर । विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रखंड स्तर के सभी विभागों के पदाधिकारी चुनाव कार्य मे प्रतिनियुक्त हैं। अंचल अधिकारी, राजस्व निरीक्षक एवं उप राजस्व निरीक्षक चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त हैं। इस मौके का फायदा उठाकर यहां भूमाफिया विभिन्न मौजा में गोचर जमीन पर अवैध कब्जा कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौजा कुकड़ीभाषा के दाग संख्या 399 गोचर जमीन पर उसी गांव के बिचौलिया किस्म के एक युवक ने यहां भवन निर्माण का कार्य शुरु कर दिया हैं। साथ ही यहां चुनाव के पूर्व युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य जारी हैं| दाग संख्या 399 गोचर जिसका रकवा 52 बीघा हैं, उस जमीन पर 35 परिवारों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। दूसरी ओर यहां ग्रामसभा के पूर्व अध्यक्ष उजीर अंसारी, पंचायत के मुखिया जिसु बास्की गोचर जमीन पर अवैध अतिक्रमण को लेकर अंजान बने हुए है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रानीश्वर अंचल क्षेत्र में भू माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। हमारे पशुओं को अब चरने के लिए जमीन नहीं बची। बहरहाल अब बेजुबान पशु भी कहने लगे हे कि हमारी चरने की जगह पर तो इन माफियाओं ने कब्जा कर लिया है अब हम जाएं तो कहा जाए।




