साहिबगंज। राजमहल विधानसभा से निर्दल प्रत्याशी सुनील यादव ने शुक्रवार को शोभनपुर भट्ठा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावी उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजनीति पृष्टभूमि से हैं। 2015 में उन्होंने चुनाव लड़ा था। उस समय उन्हें लगभग 5500 वोट मिले थे। उस समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं। कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य है कि राजमहल क्षेत्र की जनता को मैसेज देना चाहते हैं कि जिला परिषद उपाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र में जिस तरह से काम किया है उसी तरह विधानसभा जीतने के बाद हम काम करना चाहते हैं। उनका प्रयास है कि पिछड़े व निचले वर्ग के लोगों की आवाज बनें। पिछड़ों की आवाज दबाई जा रही है, जिसे उपयुक्त पटल तक पहुंचने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार नहीं होने से यहां से लोग दिल्ली, मुंबई व अन्य जगहों पर मजदूरी कर रहे हैं। जहां उसकी काम करने मैं जान भी चली जाती है। यहां उद्योग नहीं होने से गरीब मर रहे हैं। यहां रोजगार मिल जाने से ऐसे मजदूर अपने घर पर अपने परिवार के साथ रहकर कमाएंगे। यहां के मजदूर परिवार से दूर रह कर बाहर कमा रहे हैं और वहीं दुर्घटना में मर जाते हैं। उनकी कमाई उनका शव को घर लाने में खर्च हो जाती है। वो नहीं चाहते कि यहां के लोग बाहर कमाने जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि यहां डॉक्टर ऑनर्स की कमी के चलते प्रसूत महिला के वृषभ रास्ते में ही हो जाता है बहुत सारे उपव्यवस्था केंद्र बनाना है लेकिन डॉक्टर नहीं होने से लोग झोलाछाप से इलाज करने के को मजबूर है अगर मैं जीत गया तो यहां मैं इंजीनियरिंग कॉलेज मेडिकल कॉलेज जरूर खुलवाऊंगा ताकि यहां के बच्चे यही पढ़ाई कर सके यही मेरी प्राथमिकता है कि लोगों को पूरी सहायता करें।




