साहिबगंज । बोरियों विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम के नामंकन सभा मे राजमहल विधायक अनन्त कुमार ओझा शामिल हुए। उन्होंने ने नामांकन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 23 नवंबर को झारखंड में भाजपा की सरकार बनना तय हैं हेमन्त सोरेन सरकार की कुशासन का अंत होगा। विधायक ने कहा कि बोरियो विधानसभा में कमल खिलना तय हैं। जेएमएम+कांग्रेस+राजद गठबंधन की सरकार ने न युवाओं को नौकरियाँ दीं, न ही बेरोजगारों को भत्ता दिया। उन्होंने सिर्फ और सिर्फ वादाखिलाफी का रिकॉर्ड और झारखंड को भ्रष्टाचार व घुसपैठियों का ठिकाना बनाया। आज के नामांकन सभा मे उमड़ा यह जनसैलाब बता रहा है कि झारखण्ड में जेएमएम+कांग्रेस+राजद गठबंधन की सरकार जाने वाली हैं और बोरियो में फिर कमल खिलने वाला हैं।




