दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय से पीएचडी करने वाले सभी शोधार्थियों को अब हर तीन माह पर अपनी शोध प्रगति रिपोर्ट जमा करनी होगी। शोधार्थी अपनी शोध प्रगति रिपोर्ट अपने मार्गदर्शक से अग्रसारित कराकर अपने विभाग में जमा करेंगे जिसे विभागाध्यक्ष ने विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग को भेजा जाएगा। इस संबंध में शनिवार को परीक्षा नियंत्रक डॉ जयकुमार साह द्वारा सभी स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों को पत्र भेजा गया है। उक्त पत्र में यह भी कहा गया है कि विश्वविद्यालय से शोध करने वाले शोधार्थियों को नियमित रूप से अपने विभाग में आना होगा तथा प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थिति पंजी की…
Author: Santal Express
पटना । बिहार की लोकगायिका और पद्मभूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उनकी तबियत अचानक खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके पहले से ही वे बीते एक सप्ताह से एम्स में भर्ती है। जानकारी के मुताबिक उन्हें खाने-पीने में दिक्कतें हो रही थी। वहीं शनिवार की सुबह अचानक उनकी सेहत काफी अधिक खराब हो गई। इसके बाद इमरजेंसी वॉर्ड में उन्हें शिफ्ट करना पड़ा । कुछ समय पहले ही ब्रेन हैमरेज से उनके पति का निधन हो गया था । इसके बाद से…
रायपुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार सुबह राजधानी रायपुर में भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार से छत्तीसगढ़ राज्य के दो-दिवसीय दौरे पर हैं। राज्स सरकार के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति ने मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र जी और सुभद्रा जी की पूजा-अर्चना की और देशवासियों की खुशहाली, समृद्धि और प्रगति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के तीन साल बाद वर्ष 2003 में पुरी (उड़ीसा) के जगन्नाथ मंदिर की तरह भगवान जगन्नाथ…
मुंबई । लॉरेंस बिश्नोई गैंग अभिनेता सलमान खान के पीछे हाथ धोकर पड़ी है। बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। बीते दिनों लॉरेंस के कजिन ने कहा था कि बिश्नोई समाज लॉरेंस के साथ खड़ा हुआ है। इसी बीच अब बिश्नोई समुदाय ने सलमान-सलीम खान का पुतला जलाया है। उन्होंने सलीम खान के उस बयान पर नाराजगी जाहिर की हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि काला हिरण शिकार मामले में उनका बेटा निर्दोष है। इसके बाद बिश्नोई समाज ने अपना विरोध दिखाकर अभिनेता और उनके पिता का पुतला जलाया। साथ ही सलमान खान…
फिलहाल ‘भूल भूलैया 3’ की खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म में विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। ‘भूल भुलैया 3’ के प्रमोशनल इवेंट इस वक्त जोरों-शोरों से चल रहे हैं। इस इवेंट में फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट शिरकत करती नजर आ रही है। इसी तरह ‘भूल भुलैया 3’ का बहुप्रतीक्षित गाना ‘आमी जे तोमार’ कल रिलीज हो गया। इस मौके पर माधुरी और विद्या दोनों ने डांस कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी दाैरान विद्या स्टेज पर गिर जाती हैं। बाद में एक्ट्रेस की हरकतों ने सभी का दिल जीत लिया।…
अभिनेता ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर-2’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ‘वॉर’ की सफलता के बाद ‘यशराज स्पाई यूनिवर्स’ की फिल्म ‘वॉर-2’ जल्द ही पर्दे पर आने वाली है। बॉलीवुड का एक खूबसूरत हंक ऋतिक रोशन एक बार फिर कबीर के किरदार में नजर आएंगे। 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘वॉर’ बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। फिल्म के पहले पार्ट में ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, वाणी कपूर, अनुप्रिया गोयनका जैसे कलाकारों की फौज नजर आई थी। इसी बीच फिल्म ‘वॉर-2’ के सीक्वल में नया मोड़ आ…
एक्शन स्टार अजय देवगन और निर्देशक अनीस बज्मी एक बड़े एक्शन एंटरटेनर के लिए टीम बना रहे हैं। जबकि अजय देवगन ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज के लिए तैयार हो रहे हैं और अनीस बज्मी ‘भूल भुलैया 3’ के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस जोड़ी ने अपने फैंस और दर्शकों को नई एक्शन स्पेक्टेकल ‘नाम’ की घोषणा करके चौंका दिया है। निर्माताओं ने आधिकारिक पोस्टर शेयर कर घोषणा की। इसने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। अजय देवगन के दमदार अभिनय और अनीस बज्मी की कहानी कहने की कला का मेल दर्शकों के लिए एक बेहतरीन अनुभव लेकर…
वाशिंगटन/नई दिल्ली । रिजर्व बैंक ऑफ अंडिया (आरबीआई) के गवर्नर शांतिकांत दास ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी वित्तीय स्थिरता और मौद्रिक स्थिरता के लिए बहुत बड़ा जोखिम है। शक्तिकांत दास ने जोर देकर कहा कि इससे ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है, जहां केंद्रीय बैंक अर्थव्यवस्था में मुद्रा आपूर्ति पर नियंत्रण खो सकता है। आरबीआई ने शनिवार को ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी बयान में बताया कि शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को वाशिंगटन डीसी के पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स में आयोजित मैक्रो वीक 2024 कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मैं वास्तव में इस राय का हूं कि ये…
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा-भारत का कोई भी गांव बिना बिजली के नहीं वाशिंगटन/नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि निजी क्षेत्र को भारत में व्यापार करने से रोकने वाली कोई बाधा नहीं है। कई गैर-भारतीय निजी बीमा कंपनियां पहले भारत में काम कर रही हैं। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी बयान में बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को वाशिंगटन, डीसी में सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (सीएसआईएस) के अध्यक्ष और सीईओ जॉन जे. हेमरे के साथ फायरसाइड चैट के दौरान यह बात कही। अपनी टिप्पणी में…
-सीबीडीटी ने कॉर्पोरेट्स के लिए रिटर्न फाइल करने की समय-सीमा 15 दिन बढ़ाई नई दिल्ली । आयकर विभाग ने शनिवार को आकलन वर्ष 2024-25 के लिए कॉर्पोरेट्स द्वारा आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय-सीमा को 15 दिन बढ़ाकर 15 नवंबर तक कर दी है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। वित्त मंत्रालय ने जारी एक बयान में बताया कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने जारी एक परिपत्र में कहा कि 31 अक्टूबर की समय-सीमा बढ़ाई जाएगी। सीबीडीटी के मुताबिक आकलन वर्ष 2024-25 (चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कॉर्पोरेट्स के आयकर रिटर्न…


