रांची । राजधानी रांची में काली पूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। काली पूजा को लेकर एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण अलग-अलग स्थान पर किया जा रहा है। श्री डोरंडा बाजार काली पूजा समिति के सौजन्य से गांधी मैदान डोरंडा बाजार में शहर का सबसे बड़ा और आकर्षक पूजन पडाल का निर्माण किया जा रहा है। सप्ताह भर से बंगाल के 125 कारीगर पंडाल के निर्माण में दिन-रात लगे हैं। समिति के उपाध्यक्ष प्रदीप पाडेय ने शनिवार को कहा कि पंडाल काल्पनिक और खूबसूरत बनाया जा रहा है। 90 फीट ऊंचा, 80 फीट चौडा और 40…
Author: Santal Express
रांची । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन से एक आरोपित को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम अभिषेक कुमार बताया गया है। वह बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है। आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि रांची मंडल के आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ आरपीएफ बेहद अलर्ट है। ऑपरेशन सतर्क के तहत अभियान चालू है। इसी क्रम में आरपीएफ ने ट्रेन नंबर 18622 एक्सप्रेस के आगमन के समय रांची रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने देखा…
रांची । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि एक भी मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी अपने विधानसभा क्षेत्र में 85 साल से अधिक या वैसे दिव्यांग मतदाता जो घर से मतदान करना चाहते हैं, उन्हें फॉर्म 12 डी उपलब्ध करा दें। रवि कुमार ने शनिवार को निर्वाचन सदन से सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी और जिलों के पुलिस पोस्टल बैलेट एवं पोस्टल बैलेट सेल के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि अनुपस्थित वोटर, जो पोस्टल बैलट से मतदान की अर्हता रखते है और इच्छुक हैं, उन मतदाताओं…
पलामू । झारखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य कर पदाधिकारी अंकेश अलंकार ने शुक्रवार रात पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से हीरो कंपनी की 24 नई मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। इन मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल विधानसभा चुनाव में करने की आशंका है। पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने शनिवार को बताया कि राज्य कर पदाधिकारी ने उन्हें सूचना दी कि एक लाल रंग की टाटा 112 ट्रक जो डालटनगंज से लेस्लीगंज की तरफ जा रही है, उसमें 24 हीरो कम्पनी की नयी मोटरसाईकिल लदी हुई हैं। टाटा 112 ट्रक (एलपीटी जेएच03एफ 3340) को रोका गया और छानबीन की गयी…
मुंबई । बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने एक और आरोपित सुजीत सुशील सिंह (32) को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। सुजीत सुशील सिंह पर इस मामले में वांछित आरोपित जीशान अख्तर को दो गिरफ्तार आरोपितों से मिलवाने का आरोप है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या 15 हो गई है। मुंबई पुलिस आरोपित को पंजाब से मुंबई ला रही है। इस मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपित सुजीत सिंह इस मामले के वांछित आरोपित जीशान अख्तर के संपर्क में था और उस समूह का हिस्सा था, जिसने…
कोलकाता । बैरकपुर के आनंदपुरी इलाके में एक महिला द्वारा अपनी 11 वर्षीय बेटी की हत्या करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना में आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच के अनुसार, महिला ने बेटी को संभावित खतरों से ‘बचाने’ के लिए ऐसा किया। घटना आनंदपुरी के डी रोड की है, जहां इंद्रजीत घोष अपनी पत्नी और इकलौती बेटी राजन्या घोष के साथ रहते हैं। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इंद्रजीत की पत्नी मानसिक बीमारी स्किज़ोफ्रेनिया से ग्रस्त हैं और उनका इलाज…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना जिलों में फैले सुंदरबन के तटीय क्षेत्र पर चक्रवात ‘दाना’ का खतरा मंडरा रहा था। लेकिन इस प्राकृतिक आपदा के प्रभाव को वहां के मैंग्रोव जंगलों ने एक प्राकृतिक अवरोधक की तरह काम करते हुए काफी हद तक कम कर दिया। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मैंग्रोव बेल्ट ने चक्रवात की गति को धीमा किया और समुद्री लहरों की ऊर्जा को अवशोषित करते हुए तटीय समुदायों को सुरक्षा प्रदान किया। पर्यावरणविदों के अनुसार, मैंग्रोव बेल्ट ने न केवल हवा की गति को कम किया बल्कि तटरेखा को…
रांची। झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा विधानसभा चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे थे। अब उनके इस सपने पर ग्रहण लग गया है। कोयला घोटाला मामले में तीन साल की सजा पाए मधु कोड़ा ने दोषसिद्धी पर रोक के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। शुक्रवार सुप्रीम कोर्ट ने उनकी इस याचिका को खारिज कर दिया है। जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस आर महादेवन की पीठ में उन्होंने दोषसिद्धी पर रोक के लिए याचिका लगाई थी। अदालत ने गुरुवार को कहा था कि याचिका की फाइल देर से मिलने की वजह से उस पर गौर…
वाराणसी । ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष को झटका लगा है। ज्ञानवापी के पूरे परिसर की अतिरिक्त सर्वे की मांग पर वाराणसी कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। अदालत ने हिंदू पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया है। उनकी तरफ से एएसआई सर्वे और सेंट्रल डोम के नीचे खुदाई कराकर सर्वे कराने की याचिका दायर की गई थी। हिंदू पक्ष की तरफ से वकील जय शंकर रस्तोगी ने बताया कि एएसआई सर्वे कराने की मांग को जिला कोर्ट ने खारिज कर दिया है। हम इस मामले को लेकर अब हाईकोर्ट जाएंगे। 33 साल से लंबित इस मामले में शुक्रवार…
नई दिल्ली । केंद्र की मोदी सरकार ने देश में उद्यमिता को बढ़ावा देने के मकसद से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत ऋण सीमा दोगुनी कर 20 लाख रुपये तक कर दी है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा, इस वृद्धि के द्वारा हम मुद्रा योजना के समग्र उद्देश्य को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई 2024 को केंद्रीय बजट 2024-25 पेश कर कहा था कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत सीमा मौजूदा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये होगी। सीतारमण ने कहा था,…


