धनतेरस सबसे प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक है, जिसे पूरे देश में बेहद उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है। इस शुभ दिन पर लोग विभिन्न धार्मिक गतिविधियों में शामिल होते हैं। धनतेरस के दिन भगवान कुबेर, भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन लोग अपने घर के बाहर दीये और मोमबत्तियां जलाते हैं। धनतेरस को धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवताओं के वैद्य भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। धनतेरस पर सोना-चांदी,आभूषण और बर्तन की खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना गया है।…
Author: Santal Express
रांची: दीपावली काली पूजा छठ महापर्व और प्रकाश पर्व को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। रांची के उपायुक्त वरुण रंजन की अध्यक्षता में आज पुलिस प्रशासन, नगर निगम और आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक हुई। बैठ के बाद उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि पर्व त्योहारों के दौरान साफ सफाई और लाइट की व्यवस्था समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि मूर्ति के विसर्जन के लिए तालाबों के हिसाब सफाई और रूट तय किए गए हैं। निर्देशित किया गया है कि निर्धारित रूट पर ही शोभायात्रा निकालने के…
इरफान की टिप्पणी मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट संवाददाता रांची । कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी की तरफ से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के खिलाफ दिए बयान पर राज्य में सियासी बयानबाजी तेज हो गई हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने अपने प्रतिद्वंदी और भाजपा नेता सीता सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्प्णी की थी। अपने बयान में कांग्रेस विधायक ने सीता सोरेन को रिजेक्टेड और उधार का खिलाड़ी कहा था। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के बयान के वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए भाजपा नेता…
अशोक कुमार सत्ता का सुख ही कुछ ऐसा है कि पार्टी के वर्षों से समर्पित नेता भी यदि ऐन चुनाव के वक्त टिकट नहीं मिला तो वे रातों रात अपने दल को छोड़कर उस दल में शामिल हो जाते हैं जिस दल को वे वर्षों से गालियां देते आ रहे हैं,उनकी नीतियों की घनघोर आलोचना करते आ रहे हैं। दुमका के भाजपा नेत्री डॉ लुईस मरांडी का उदाहरण ताजा है। पिछले चौबीस साल से जिनके कंधों पर केसरिया पट्टी लगी रहती थी उनके कंधों पर अब हरी पट्टी लटक रही है। रातों रात वे भगवा से हरियाली हो गयी। टिकट…
राज्य और राजनीति चंदन मिश्र झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम घोषित हुए। टिकट बांटते ही, नेताओं के रुठने का सिलसिला शुरू हो गया। कई नेताओं ने पाला बदला। किसी को टिकट मिला, किसी को नहीं मिला। रूठे नेताओं को मनाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। चुनाव प्रक्रिया शुरू होते होते दलों के नेता किसी को नाराज नहीं रखना चाहते हैं। झारखंड में सबसे बड़े विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविन्द्र कुमार राय को टिकट नहीं मिला तो नाराज हो गए। पहले हल्ला हुआ कि दल बदलेंगे और चुनाव लड़ेंगे। लेकिन ऐसा नहीं…
रांची । डॉ. रविंद्र राय को झारखंड भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार इसका आदेश जारी कर दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने झारखंड भाजपा प्रदेश संगठन में इस संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर शनिवार को पत्र जारी कर कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय को भाजपा झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। रविंद्र कुमार राय झारखंड भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते हैं। वह झारखंड…
अगड़ा और पिछड़ा, जाति-भाषा में भेद करेंगे तो हम कटेंगे : होसबोले मथुरा । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने सीएम योगी आदित्यनाथ के बंटेंगे तो कटेंगे बयान का समर्थन किया है। मथुरा में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हिंदू समाज एकता में नहीं रहेगी तो आजकल की भाषा में बंटेंगे तो कटेंगे हो सकता है। उन्होंने कहा कि समाज में अगड़ा-पिछड़ा, जाति-भाषा में भेद करेंगे तो हम कटेंगे। इसलिए एकता जरूरी है। हिंदू समाज की एकता लोक कल्याण के लिए है। वह सबको सुख प्रदान करेगी। हिंदुओं को तोडऩे के लिए शक्तियां काम कर…
कल जामा से नामांकन करेंगी डॉ लुईस मरांडी संताल एक्सप्रेस टीम दुमका । जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष सह सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन शनिवार को शहर के हतियापाथर स्थित भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष सह झारखंड सरकार में मंत्री रही डॉक्टर लुईस मरांडी के आवास पर बसंत सोरेन मिलने पहुंचे। जहां लुइस समर्थक काफी संख्या में बसंत सोरेन से मिलने को आतुर दिखे । उसके बाद लुईस मरांडी बसंत सोरेन से मिलने खिजुरिया स्थित शिबू सोरेन के आवास पर पहुंची। यह बता दें कि,झारखंड मुक्ति मोर्चा के अंतिम लिस्ट में जामा से डॉ. लुईस मरांडी को…
साहिबगंज : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री तथा वर्तमान विधायक आलमगीर आलम की पत्नी सह पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम शनिवार को रांची भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन से बरहरवा रेलवे स्टेशन पहुची।जहां पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बरकत खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों ने जोरदार तरीके से स्वागत किया, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद आलमगीर आलम जिंदाबाद निशात आलम जिंदाबाद तनवीर आलम जिंदाबाद का नारा लगाया।बरहरवा रेलवे स्टेशन से वे अपने आवास इस्लामपुर सड़क मार्ग से पहुची टिकट मिलने के बाद पहली बार बरहरवा पहुंचने पर निशात आलम ने कहा कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।पार्टी के भीतर उठ रही नाराजगी को प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर के कई नेता मनाने में जुटे हैं।इसी को लेकर आज प्रदेश प्रभारी देवघर पहुंचा उन्होंने नाराज तुफान महथा को मनाया और उन्होंने कहा कि यह नाराजगी एक स्वाभाविक प्रक्रिया है और जो भी नेता रूठे हैं, उन्हें पार्टी मना ली।और जो बाकी हैं उन्हें मनाने का प्रयास कर रहे हैं।समय के साथ सब कुछ संभल जाएगा। वहीं सासंद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि सब अपने है और सब…


