Author: Santal Express

मुंबई  । बालीवुड के फिल्म निर्माता अनिल शर्मा ने आगामी प्रोजेक्ट वनवास के टीजर की रिलीज़ को लेकर फैंस उत्साहित है। फिल्म का टीजर कुछ ही दिनों में सामने आएगा। शेयर की गई एक तस्वीर में टैगलाइन है, “अपने ही देते हैं अपनों को वनवास,” जो पारिवारिक संघर्ष और विश्वासघात की कहानी को दर्शाने का संकेत देती है। अनिल शर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा, “बस कुछ दिनों में टीजर जल्द आ रहा है… वो त्रेता युग था जब पिता ने कहा भी नहीं और पुत्र पिता के वचन का पालन करने चला गया वनवास और आज?? परिवार के लिए…

Read More

पटना । बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। कहा जा रहा है कि लॉरेंस गैंग की तरफ से यह धमकी दी गई हैै। यह धमकी भरा कॉल करने वाले का दावा है कि वह लगातार पप्पू यादव के कई ठिकानों की रेकी कर रहा है और उसे जान से मार डालेगा । इतना ही नहीं पप्पू यादव को सलमान खान मामले से अलग रहने की हिदायत भी दी गई है। पप्पू यादव ने मामले की जानकारी बिहार डीजीपी को दी ताकि इस पर कार्रवाई हो सके। धमकी देने वाले का दावा…

Read More

पलामू । विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर माओवादी गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस और सीआरपीएफ का सघन सर्च अभियान तेज है इसी क्रम में हथियार औऱ गोली बरामद की गई। एसपी के निर्देश पर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने जिले केहुसैनाबाद थाना क्षेत्र में 27 अक्टूबर को एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। सीआरपीएफ की 93वीं बटालियन और जिला बल के दल ने हुसैनाबाद थाना के महुदंड और आसपास के मतदान केंद्रों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि नासो जमालपुर गांव के उत्तर दिशा में जरदेवा पहाड़ के पास माओवादी जोनल कमांडर नितेश…

Read More

लातेहार । जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरो गांव में रविवार की देर रात एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नेतरहाट थाना क्षेत्र के करमखाड़ का रहने वाले सचिंद्र महतो (20) के रूप में हुई है। युवक का शव उसके किराए के मकान में पड़ा हुआ बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार सचिंद्र महतो कुरो गांव में एक किराए के मकान में रहता था। रविवार की रात किसी अज्ञात अपराधी ने सचिंद्र महतो की गला रेत कर हत्या कर दी। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी…

Read More

भाजपा ने बरहेट से गमालियल हेंब्रम व टुंडी से विकास महतो को उम्मीदवार बनाया रांची । भाजपा ने दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषण कर दी है। इन दो सीटों में बरहेट और टुंडी का नाम शामिल है, जहां बरहेट से गमालियल हेंब्रम का नाम है, वहीं टुंडी से विकास महतो को उम्मीदवार बनाया गया है। गमालियल हेम्ब्रम ने पांच साल पहले पारा टीचर की नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखा। गमालियल हेम्ब्रम को खेल से गहरा लगाव है। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करने के लिए जाने जाते हैं। वर्ष 2019 में हेमंत…

Read More

मोंटेवीडियो । उरुग्वे के पूर्व फुटबॉलर डिएगो फोर्लान अब टेनिस खेलते हुए नजर आयेंगे। फोर्लान अगले माह एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट के युगल मुकाबले में खेलकर पेशेवर टेनिस में उतरेंगे। टूर्नामेंट के आयोजकों ने कहा है कि 45 साल के फोर्लान क्ले कोर्ट उरुग्वे ओपन में अर्जेंटीना के फेडेरिको कोरिया के साथ खेलेंगे। यह टूर्नामेंट 11 नवंबर से शुरू होगा। फोर्लान ने साल 2019 में ही फुटबॉल को अलविदा कह दिया था। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के अलावा फोर्लान मैनचेस्टर यूनाइटेड, एटलेटिको मैड्रिड, इंटरनेजियोनेल और पेनारोल जैसे क्लबों से खेला है। उन्होंने उरुग्वे को 2010 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाने और…

Read More

सिडनी । ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा है कि अगले माह होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी नहीं खेलेंगे पर इसके बाद भी भारतीय गेंदबाजी आक्रमक को कमजोर नहीं माना जा सकता है। मैकडोनाल्ड के अनुसार भारतीय टीम के पास जो रिजर्व तेज गेंदबाज हैं। वे भी काफी अच्छे हैं। कोच के अनुसार पांच टेस्ट मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला के दौरान भारत को मोहम्मद शमी की कमी खलेगी पर उनकी जगह लेने वाले कई अच्छे गेंदबाज हैं। गौरतलब है कि शमी ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारत…

Read More

वैज्ञानिकों ने दिया अनोखी योजना का प्रस्ताव नई दिल्ली । हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक अनोखी और साहसिक योजना का प्रस्ताव दिया है, जिसमें वायुमंडल में हीरे की डस्ट का छिड़काव करने पर विचार किया गया है। इस तकनीक का उद्देश्य वैश्विक तापमान को नियंत्रित करना और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करना है। यह योजना धरती के वायुमंडल में हीरे के महीन कणों का छिड़काव करने पर आधारित है। वैज्ञानिकों का मानना है कि हीरे की डस्ट सूर्य की किरणों को परावर्तित करके पृथ्वी की सतह तक पहुंचने वाली गर्मी को कम कर सकती है। इससे पृथ्वी…

Read More

ताजा अध्ययन में हुआ यह खुलासा नई दिल्ली । हालिया शोध से पता चला है कि ग्रीन टी का सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने और आंतों की सूजन को कम करने में प्रभावी हो सकता है। विशेष रूप से, जो लोग मेटाबॉलिक सिंड्रोम से ग्रस्त हैं, उनके लिए दिन में 4 से 5 कप ग्रीन टी पीना बेहद फायदेमंद हो सकता है। अमेरिका की पेंसिल्वेनिया और ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा की गई इस स्टडी में ग्रीन टी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों को मेटाबॉलिक सिंड्रोम से संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए प्रभावी पाया गया…

Read More

नई दिल्ली । भारत और चीन के रिश्तों को लेकर आए बदलाओं को भले ही एकदम से यकीन नहीं हुआ लेकिन,अब भरोसा करना ही पड़ेगा। वजह ये है कि कजान में पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद एलएसी पर डिसइंगेजमेंट का ऐलान कर दिया गया और चीन ने अपने तंबू उखाड़ने शुरू कर दिए। इसके बाद डिसइंगेजमेंट की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। अब 29 अक्टूबर तक दोनों तरफ की सेनाएं पीछे हट जाएंगी। वहीं एलएसी के कई इलाकों में पहले की तरह गश्त शुरू हो जाएगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि लद्दाख…

Read More