Author: Santal Express

संताल एक्सप्रेस संवादाता पाकुड़ । जिला निर्वाचन पदाधिकारी  मनीष कुमार   ने बताया कि  15 अक्टूबर को आदर्श चुनाव आचरण संहिता लागू होते ही सी-विजिल एप पर शिकायतें प्राप्त होने लगी हैं। 27 अक्टूबर तक पाकुड़ जिले से इस एप के माध्यम से कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुई है। इन सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण कर दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले के नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि वे निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी किसी भी प्रकार की सीधी शिकायत करना चाहते हैं, तो वे सी-विजिल एप के माध्यम से कर सकते हैं।…

Read More

 हिरणपुर (पाकुड़ ) । लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी प्रखंड मुख्यालय स्थित छठ घाटों की साफ-सफाई जोरों से की जा रही है।छठ महापर्व को लेकर खेपी पोखर छठ पूजा समिति एवं सुंदरपुर स्थित छठ पोखर में भव्य सजावट एवं पंडाल निर्माण के लिए समिति द्वारा व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। इसको लेकर सोमवार को बीडीओ टुडू दिलीप ने छठ घाटों का निरीक्षण किया।इस दौरान घाटों की साफ-सफाई एवं अन्य विधि व्यवस्था को लेकर समिति के सहदेव साहा एवं सदस्यों से आवश्यक जानकारी ली गई। साथ ही तालाब में पानी में बेरिकेटिंग, लाइट व्यवस्था, महिला छठ व्रतियों…

Read More

गोड्डा : पोड़ैयाहाट विधानसभा सीट से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के प्रत्याशी प्रवीण कुमार महतो मंगलवार 29 अक्टूबर को नामांकन करने की भव्य तैयारी कर रहे हैं। वहीं जेएलकेएम प्रत्याशी प्रवीण कुमार महतो ने बताया कि वे मंगलवार 29 अक्टूबर को दिन के 11 बजे नामांकन करेंगे। इसके बाद गोड्डा कॉलेज चौक के सामने स्थित मैदान में विशाल नामांकन सभा को संबोधित करेंगे। वहीं नामांकन के बाद जनसभा कार्यक्रम में जेएलकेएम के केंद्रीय पदाधिकारी, पार्टी के सक्रिय सदस्य, पोड़ैयाहाट विधानसभा के विभिन्न प्रखंडों, गांव, टोला, कस्बा, मोहल्ला से लोग शामिल होंगे। कहा कि पोड़ैयाहाट विधानसभा में जेएलकेएम का नामांकन…

Read More

गोड्डा : आगामी विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार केरकेट्टा, बोआरीजोर थाना, थाना प्रभारी, जिला गोड्डा के अन्य पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन, बूथों के निरीक्षण हेतु भ्रमणशील थे। इसी क्रम में जब प्राथमिक विद्यालय कोर्टिका के पास पहुँचे तो सामने से एक लाल रंग के मोटरसाईकिल पर सवार एक व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया, जो अचानक पुलिस गाड़ी को देखकर तेज गति से मोटरसाईकिल घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा। मोटरसाईकिल घुमाने के क्रम में उक्त व्यक्ति मोटरसाईकिल सहित फिसलकर रोड पर गिर गया वहाँ…

Read More

गोड्डा : जिला मुख्यालय में फसिया डंगाल केंद्रीय विद्यालय के सामने रविवार को तैलिक साहू समाज के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार शाह, पथरगामा के प्रमुख अवधेश शाह, पूर्व महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नीलम देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार साह ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी कार्यालय के माध्यम से तैलिक साहू उत्थान समिति संबंधी जिले स्तर के हर प्रकार के कार्यों का निष्पादन किया जाएगा। वर्तमान समय में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी इसी कार्यालय द्वारा बैठक आदि के माध्यम से एक ठोस…

Read More

गोड्डा : ठाकुरगंगटी थाना की दिवा गश्ती दल क्षेत्र में आसूचना संकलन के लिए भ्रमणशील थी। इसी क्रम में जब गश्ती दल माल मण्डरो बाजार के समीप पहुँची तो एक बिना नम्बर प्लेट के काला रंग के मोटरसाईकिल से एक युवक को आते हुए देखा गया। तत्पश्चात गश्ती दल द्वारा उक्त युवक को दूर से हीं रुकने का ईशारा किया गया किन्तु उक्त युवक तेजी से अपनी मोटरसाईकिल रोक कर खड़ा करते हुए वहाँ से हाट की तरफ भागने लगा, जिसे गश्ती दल द्वारा पीछा किया गया किन्तु वह युवक हाट का भीड-भाड़ वाला ईलाका होने के कारण भागने में…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़) । केंद्र की भाजपा सरकार  के पास बड़े-बड़े उद्योगपति का हजार करोड़ रुपए ऋण माफ करने के लिए पैसा रहता है, लेकिन हमारे झारखंड के गरीब किसानों का ऋण माफ करने के लिए कोई पैसा नहीं है। खासकर झारखंड को केंद्र की भाजपा सरकार ऐसी नजरों से देखती है लगता है कि हम झारखंड वासी भारत के हिस्सा ही नहीं है।क्या गलती है झारखंड वासी की अगर भाजपा को  झारखंड के गरीब पिछड़ा अल्पसंख्यक दलित आदिवासी आपको कीड़े लगता है,तो ये कीड़े आपको बताएंगे झारखंड में किसकी परचम लहराएगा। झारखंड में उसी का परचम…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । धनतेरस को लेकर  पाकुड़ शहर के ज्वेलरी  दुकान सज-धजकर तैयार है। दुकानदारों ने  अपने पतिष्ठानों मे विभिन्न रेंज के आकर्षक प्रोडक्ट्स सजा रखे है। सबसे अधिक सरार्फा दुकानों में सोना,चांदी के  जेव्लरी के अलावा रत्न जडित ज्वेलरी  भी स्टॉक है। ज्वेलरी में कान  के बाली, झमके ,नथ मांग टिका, गले की चेन,  अंगूठी,पायल के अलावा  चांदी के लक्ष्मी -गणेश मूर्ति ,सिक्के सहित कई आईटम दुकानों में उपलब्ध है।  धनतेरस आज है। ऐसे में बाजार में सोने चांदी के गहनों की खरीदारी के लिए ग्राहकों कई दिन पहले से  ही दुकानों का चक्कर लगा रहे है…

Read More

जामताड़ा : गुप्त सूचना पर छापामारी करते हुए जामताड़ा पुलिस ने सोमवार को एक पुराने शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। इस बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लगोरी ने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिल खरीद बिक्री करने के बाबत पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। उन्हीं के निर्देश पर मेरे नेतृत्व में टाउन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश मंडल, पुलिस अवर निरीक्षक हीरा ठाकुर और लालबाबू के साथ सशस्त्र बल के जवान छापामारी अभियान में शामिल किए गए। बताया कि कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के ऊपर भीठरा ग्राम निवासी शहाबुद्दीन मियां को जामताड़ा चितरा कोलयरी मुख्य मार्ग पर…

Read More

जामताड़ा : विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के द्वितीय अंतिम दिन जेएलकेएम प्रत्याशी तरुण कुमार गुप्ता ने अनुमंडल न्यायालय भवन भाग संख्या 9 में निर्वाचित पदाधिकारी अनंत कुमार के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया । नामांकन के बाद समर्थकों ने उनका जमकर स्वागत किया । इस मौके पर संबोधित करते हुए तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि जामताड़ा विधानसभा में कोई पार्टी की लड़ाई नहीं है। यहां के आदिवासी मूलवासी के हक और अधिकार की लड़ाई है। जामताड़ा यज्ञ मैदान में सभा का आयोजन किया गया हैं। सभा के माध्यम से लोगों का आशीर्वाद लूंगा। आगे गुप्ता ने कहा…

Read More