जामताड़ा : सोमवार को भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन की रैली में शामिल होने जामताड़ा पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि यदि भाजपा की सरकार झारखंड में बनती है तो संथाल परगना से सबसे पहले घुसपैठियों को खदेड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज संथाल परगना मिनी बांग्लादेश बनने की कगार पर खड़ा है। संथाल परगना के भोले भाले आदिवासी युवतियों को बहला फुसला कर घुसपैठिये इनसे शादी कर रहे हैं और यहां के लचर कानून व्यवस्था का नाजायज फायदा उठाकर समाज पर हावी होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कानून बनाएगी और…
Author: Santal Express
जामताड़ा : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की ज्येष्ठ पुत्रवधू सीता सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में जामताड़ा से नामांकन दाखिल करने के बाद पूरे शहर में रैली निकाली और लोगों का अभिवादन किया। भाजपा प्रत्याशी के द्वारा निकाली गई इस रैली में असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा शामिल हुए। शहर के चंचला माता मंदिर चौक से मुख्यमंत्री इस रैली में शामिल हुए और टावर चौक होते हुए गांधी मैदान स्थित जनसभा स्थल तक पैदल ही लोगों का अभिवादन किया। भाजपा की इस रैली में जामताड़ा विधानसभा के जुझारू कार्यकर्ताओं के साथ समर्थक और आमलोग शामिल हुए। गांधी मैदान में…
पथरगामा प्रतिनिधि :- गुरुकुल प्राइवेट आई टी आई घाट कुराबा ,पथरगामा में दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें सभी स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट और मार्कशीट वितरण किया गया। साथ ही टॉप स्टूडेंट्स को पुरस्कृत भी किया गया। इलेक्ट्रीशियन में देव कुमार सिंह, फिटर में राकेश कुमार यादव, सर्वेयर में सुमन कुमार और हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर में साक्षी कुमारी टॉप स्थान पे रहे। साक्षी कुमारी सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करके संस्थान की टॉपर रही। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पथरगामा जिला परिषद सदस्य पश्चिमी पूनम देवी उपस्थित रही उनके द्वारा स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य पवन कुमार पासवान, रंजन…
असम के सीएम हिमंता विस्वा यहां के लोगों के बीच लगाने आते हैं आग दुमका । भाजपा छोड़ झामुमो में आयी डॉ लुईस मरांडी ने सोमवार को जामा विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने पहुंची झामुमो प्रत्याशी के साथ झारखंड मुक्ति के कार्यकर्ताओं एवं डॉ लुईस मरांडी के समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। 11-जामा (अ.ज.जा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता को अपना नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन दाखिल कर बाहर आयी डॉ लुईस मरांडी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज उन्होंने जामा…
पूर्वी सिंहभूम । चुनाव ड्यूटी में लगे टाटानगर आरपीएफ की उडनदस्ता टीम ने टाटानगर स्टेशन पर एक व्यक्ति के पास से 1.44 किलो सोना और 51 किलो चांदी सहित अन्य आभूषण जब्त किए हैं। इस संबंध में एक व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विवेकानंद झा बताया और बताया कि वह जुगसलाई गोशाला नाला रोड का रहने वाला है। बरामद गहनों की कीमत एक करोड़ 57 लाख 79 हजार 614 रुपये आंकी गई है। मामले की सूचना आयकर विभाग और जीएसटी विभाग को भी दे दी गई है।
साहिबगंज – सरकार भले ही जच्चाओं और बच्चा को हर तरह की मुफ्त सुविधा प्रदान करने का लाख दावा करती है.लेकिन उनकी इस दावे को अस्पताल के स्टाफ ही पलीता लगता नजर आता है.जहाँ जिले के बड़े सदर अस्पताल का यह मामला है. अस्पताल की ऊपरी तल्ला डिलीवरी के लिए आई महिलाओं से बधाई के नाम पर हजारों रुपए ऐठे जा रहे हैं.अस्पताल में भर्ती जच्चाओं ने इस बात को खुद प्रसव करने के लिए तीनपहाड़ के जोका गांव निवासी शिवानी देवी एवं छोटा जिरवाबाडी निवासी पूजा रविदास स्वीकार है.कि साहिबगंज जिले के सबसे बड़े सदर अस्पताल में मुक्त इलाज…
*●दुमका लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं सुनील सोरेन* *●भाजपा प्रत्याशी के रूप में जामा से सुरेश मुर्मू,जरमुंडी से देवेंद्र कुंवर और शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन ने नामांकन का पर्चा भरा* संवाददाता दुमका।दुमका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में सुनील सोरेन ने निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार को अपना नामांकन पत्र सौंपा।भाजपा नेता सुनील सोरेन दुमका के पूर्व सांसद रह चुके हैं।पहली बार दुमका विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।बता दें कि 2019 में दुमका लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर सांसद बने सुनील सोरेन को 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी…
नई दिल्ली । भले ही अदाणी समूह की अंबुजा सीमेंट अपनी प्रतिस्पर्धी और देश की सबसे बड़ी सीमेंट विनिर्माता अल्ट्राटेक सीमेंट से अधिग्रहण में प्रतिस्पर्धा कर रही हो, मगर लगता है कि पिछले कुछ वर्षों में उसने उतना ही चूना भंडार भी बना लिया है। विश्लेषकों को दी गई जानकारी यह पता चला है। विश्लेषक प्रस्तुति में दोनों कंपनियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक जून तक अंबुजा सीमेंट के पास आठ अरब टन चूना पत्थर भंडार था। इसके मुकाबले अल्ट्राटेक सीमेंट के पास 10 अरब टन भंडार था। अल्ट्राटेक सीमेंट बीते करीब एक साल में चूना पत्थर की…
नई दिल्ली । ऐपल के डिवाइस के बारे में कहा जाता है कि यह बेहद सुरक्षित है और इसमें कोई सुरक्षा खामी निकालना असंभव लगता है। कंपनी ने अब लोगों को इसमें खामी निकालने के लिए कहा है। इसके लिए कंपनी ने बड़ा इनाम भी रखा है। कंपनी इन दिनों बग बाउंटी प्रोग्राम चला रही है। इसके तहत अगर कोई ऐपल के एआई सर्वर सिस्टम को हैक करता है, तो उसे इनाम जीतने का मौका मिलेगा। कंपनी अपने बग बाउंटी प्रोग्राम के तहत 10 लाख डॉलर (करीब 8.4 करोड़ रुपये) तक का इनाम दे रही है। यह इनाम उन लोगों…
मुम्बई । ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए कई रिकॉर्ड बनाए हैं। मैक्सवेल ने अपनी किताब द शोमैन में अपनी आईपीएल यात्रा के बारे में भी बताया है। मैक्सवेल 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब में शामिल हुए थे। उनकी टीम तब फाइनल में पहुंची थी पर वहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से हार गयी गई। मैक्सवेल ने इस आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 552 रन बनाए थे। पंजाब के साथ अपने अपने सफर को याद करते हुए मैक्सवेल ने कहा कि हम उस समय अंतिम ओवर में हार गए…


