Author: Santal Express

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के वडोदरा में स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज के साथ संयुक्त रूप से टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) परिसर में सी-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सी 295 विमान का कारखाना नए भारत की नई कार्य संस्कृति को दर्शाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरे मित्र पेड्रो सांचेज की ये पहली भारत यात्रा है। आज से हम भारत और स्पेन की पार्टनरशिप को नई दिशा दे रहे हैं। हम सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के प्रोडक्शन की फैक्टरी…

Read More

 लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर नवाबगंज तहसील क्षेत्र के माेहम्मदपुर चाैकी के पास थी बेशकीमती सरकारी भूमि बाराबंकी । जिले में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर स्थित अरबों रुपये कीमत की सरकारी भूमि पर वीआईपी रेजिडेंशियल आवास बनाकर बेच दिया गया। कई साल बाद जब एक संस्था ने शिकायत की और जिला प्रशासन ने जांच कराया तो यह बड़ा जमीन घोटाला सही पाया गया। इस मामले में रविवार की रात लेखपाल की तहरीर पर सात लाेगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल जगजीवन दास सनातन सेवा संस्थान द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक जनपद के नवाबगंज सदर तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर चौकी,…

Read More

पटना । मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार असम व इसके आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का प्रभाव बना हुआ है। इनके कारण पूर्वी व दक्षिणी भागों में हल्की वर्षा की संभावना है। पूर्वी व उत्तर पूर्वी हवा पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती रहेगी। मौसम में ठंडापन बना रहेगा। ग्रामीण व नदी वाले इलाकों में अन्य जगहों की तुलना में अधिक ठंड लोगों को महसूस होगा। दीपावली तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। बादलों की आवाजाही बने होने के साथ प्रदेश में कहीं छिटपुट वर्षा तो कहीं बूंदाबांदी का प्रभाव बना रहेगा। उत्तर बिहार की…

Read More

देवघर:-विधान सभा चुनाव के मद्देनजर विभागीय आदेशानुसार अधीक्षक उत्पाद, देवघर से प्राप्त निर्देश के आलोक में उत्पाद विभाग, जमुई (बिहार) के साथ देवघर जिला अंतर्गत जमुई जिला से सटे सीमावर्ती स्थलों में अवैध शराब के उत्पादन एवं बिक्री के रोकथाम हेतु संयुक्त छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के क्रम में जसीडीह थाना अंतर्गत खोरीपानन, बांका, कोवादह, गम्हरिया व जोरमो में स्थित अवैध महुआ चुलाई शराब निर्माण एवं बिक्री स्थलों को ध्वस्त किया गया। छापामारी स्थलों से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है एवं अन्य संलिप्त फरार व्यक्तियों को चिन्हित कर संबंधित के विरुध्द विधिसम्मत कार्यवाई की जाएगी। जप्त प्रदर्श…

Read More

धनतेरस दिवाली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है, जो आध्यात्मिक विजय और समृद्धि का प्रतीक है। इस शुभ दिन पर अनुकूल मुहूर्त में नई वस्तुओं की खरीद से पूरे साल आशीर्वाद और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस साल सोनी सब के प्रमुख कलाकार बता रहे हैं कि वे धनतेरस के आगामी अवसर के लिए कैसे तैयारी कर रहे हैं और इस सीजन में वे क्या खरीदने की योजना बना रहे हैं -श्रीमद् रामायण की प्राची बंसल ने कहा, “धनतेरस पर, जब भी मुझे शूटिंग से छुट्टी मिलती है, तो मैं अपनी माँ और पिताजी के लिए कुछ खरीदने की…

Read More

मधुपुर: भाजपा के फायरब्रांड नेता और वरिष्ठ सांसद साक्षी महाराज, जो अपने विवादित बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अरुण गुटगुटिया के आवास पर पहुंचे। मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने जोश भरे अंदाज में कहा, “दुनिया की कोई ताकत झारखंड में भाजपा की सरकार बनने से रोक नहीं सकती!” साक्षी महाराज ने मुसलमानों की स्थिति पर भी अपनी बात रखी और कहा, “दुनिया में मुसलमानों के सबसे बड़े दुश्मन उनके अपने ही हैं! खाड़ी देशों में 32 लाख मुसलमानों की हत्या उनके ही लोगों ने की है। मगर भारत…

Read More

मधुपुर: मधुपुर रेल पुलिस ने अद्वितीय तत्परता दिखाते हुए तीन महीने पहले खोया हुआ एक मोबाइल खोज निकाला और उसके असली मालिक को लौटा दिया! इस संबंध में, मधुपुर रेल थाना प्रभारी कार्तिक महतो ने बताया कि मधुपुर थाना क्षेत्र के बावन बीघा के निवासी मोहम्मद असलम का मोबाइल जुलाई में आसनसोल से मधुपुर ट्रेन में यात्रा के दौरान खो गया था। मोहम्मद असलम ने इस घटना के बाद मधुपुर रेल थाना में आवेदन देकर मोबाइल खोने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद, मधुपुर रेल पुलिस के एएसआई दिवाकर चौधरी ने इस मामले में सक्रियता से कार्रवाई की और…

Read More

नई दिल्ली । नवंबर का महीना भी कई बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। पहली तारीख के साथ ही ये चेंज लागू हो जाएंगे और इनका असर हर हर-हर जेब पर पड़ेगा। इनमें जहां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है, तो वहीं क्रेडिट कार्ड के नियम भी बदलने जा रहे हैं. आइए छह बड़े बदलावों पर नजर डालते हैं। हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं और नए रेट जारी करती हैं। इस बार भी 1 नवंबर इसकी कीमतों में संशोधन देखने को मिल सकता है।…

Read More

डालियान । दक्षिण कोरिया ने रविवार को चीन के साथ 2-2 से ड्रा खेलकर अपने क्वालीफाइंग ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल कर अंडर-17 एशियाई कप फाइनल में स्थान सुनिश्चित कर लिया। ग्रुप सी के अंतिम गेम में स्थानापन्न ली जी-हो ने 87वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर दक्षिण कोरिया को बराबरी दिलाई। दक्षिण कोरिया और चीन दोनों ने अपने क्वालीफाइंग अभियान को तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ समाप्त किया, जिसमें दक्षिण कोरिया अपने बेहतर गोल अंतर के कारण शीर्ष पर रहा। अन्य समूहों के खेल समाप्त होने के बाद ही चीन को पता चलेगा कि वे…

Read More

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता तन्मय भट्टाचार्य की शर्मनाक हरकत का खुलासा हुआ है। उनका इंटरव्यू लेने पहुंची एक महिला पत्रकार की गोद में वे जा बैठे। महिला ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई आपबीती को लाइव आकर शेयर की है। पत्रकार ने बताया कि उसने कई बार इंटरव्यू किया है और हर बार वह किसी न किसी तरह से अश्लील तरीके से छूने की कोशिश करते थे। इस घटना के सामने आने के बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। रविवार देर शाम को पार्टी के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने यह घोषणा की।…

Read More