देवघर:-विधान सभा चुनाव के मद्देनजर विभागीय आदेशानुसार अधीक्षक उत्पाद, देवघर से प्राप्त निर्देश के आलोक में उत्पाद विभाग, जमुई (बिहार) के साथ देवघर जिला अंतर्गत जमुई जिला से सटे सीमावर्ती स्थलों में अवैध शराब के उत्पादन एवं बिक्री के रोकथाम हेतु संयुक्त छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के क्रम में जसीडीह थाना अंतर्गत खोरीपानन, बांका, कोवादह, गम्हरिया व जोरमो में स्थित अवैध महुआ चुलाई शराब निर्माण एवं बिक्री स्थलों को ध्वस्त किया गया। छापामारी स्थलों से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है एवं अन्य संलिप्त फरार व्यक्तियों को चिन्हित कर संबंधित के विरुध्द विधिसम्मत कार्यवाई की जाएगी। जप्त प्रदर्श का विवरण निम्न है:-
1.जावा महुआ – 1260.00 Kg
2.अवैध महुआ चुलाई शराब – 125.00 लीटर




