गोड्डा : ठाकुरगंगटी थाना की दिवा गश्ती दल क्षेत्र में आसूचना संकलन के लिए भ्रमणशील थी। इसी क्रम में जब गश्ती दल माल मण्डरो बाजार के समीप पहुँची तो एक बिना नम्बर प्लेट के काला रंग के मोटरसाईकिल से एक युवक को आते हुए देखा गया। तत्पश्चात गश्ती दल द्वारा उक्त युवक को दूर से हीं रुकने का ईशारा किया गया किन्तु उक्त युवक तेजी से अपनी मोटरसाईकिल रोक कर खड़ा करते हुए वहाँ से हाट की तरफ भागने लगा, जिसे गश्ती दल द्वारा पीछा किया गया किन्तु वह युवक हाट का भीड-भाड़ वाला ईलाका होने के कारण भागने में सफल रहा। इसके बाद उक्त मोटरसाईकिल को गश्मी दल द्वारा जाँच करने पर पाया गया कि उक्त मोटरसाईकिल बजाज कम्पनी का सी०टी० 100 बिना पंजीकरण नम्बर का है। इसके उक्त मोटरसाकिल के पीछे कैरियर में बंधे प्लास्टिक के झोला खोलकर देखने पर उसके अन्दर विभिन्न कम्पनियों का अलग-अलग मात्रा का अंग्रेजी शराब पाया गया। इसके बाद बरामद मोटरसाईकिल एवं अंग्रेजी शराब को जप्त किया गया है जिस सन्दर्भ में ठाकुर गंगटी थाना में अज्ञात के विरूद्ध दर्ज किया गया है। वहीं गश्ती के दौरान पुलिस ने बजाज सी०टी० 100 बिना रजि० के मोटरसाइकिल के साथ केन बियर 500 एमएल बारह पीस, 180 एमएल आठ बोतल, 750 एमएल छः बोतल, 375 एमएल आठ बोतल कुल चौतीस बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। उक्त गश्ती दल में सहायक अवर निरीक्षक कामेश्वर उराँव, ठाकुरगंगटी थाना एवं रिजर्व गार्ड शामिल थे।



