गोड्डा : पोड़ैयाहाट विधानसभा सीट से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के प्रत्याशी प्रवीण कुमार महतो मंगलवार 29 अक्टूबर को नामांकन करने की भव्य तैयारी कर रहे हैं। वहीं जेएलकेएम प्रत्याशी प्रवीण कुमार महतो ने बताया कि वे मंगलवार 29 अक्टूबर को दिन के 11 बजे नामांकन करेंगे। इसके बाद गोड्डा कॉलेज चौक के सामने स्थित मैदान में विशाल नामांकन सभा को संबोधित करेंगे। वहीं नामांकन के बाद जनसभा कार्यक्रम में जेएलकेएम के केंद्रीय पदाधिकारी, पार्टी के सक्रिय सदस्य, पोड़ैयाहाट विधानसभा के विभिन्न प्रखंडों, गांव, टोला, कस्बा, मोहल्ला से लोग शामिल होंगे। कहा कि पोड़ैयाहाट विधानसभा में जेएलकेएम का नामांकन रैली भव्य व ऐतिहासिक होगा। वहीं उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी मनमुटाव भेदभाव को भूलकर चुनाव में कार्य करने की बात कही।



