मोहनपुर संताल एक्सप्रेस:- राजद के प्रत्याशी सुरेश पासवान विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिला कराने के दौरान पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ता व नेताओं दिन भर मेले जैसा माहौल बना रहा। मोहनपुर, रिखिया से नामांकन रैली में भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान जगह-जगह पर फूलों की बारिश की गयी । ढोल नगाड़े के साथ धीरे-धीरे यह रैली देवघर कॉलेज मैदान तक पहुंची। वहीं इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
Author: Santal Express
देवघर संताल एक्सप्रेस:-मधुपुर विधानसभा चुनावों के नामांकन के छठे दिन सोमवार को मधुपुर और सारठ विधानसभा क्षेत्रों से विभिन्न पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किए। मधुपुर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार हफीजुल हसन ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। उनके साथ बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी मौजूद रहे। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से गंगा नारायण सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसमें गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे उनकी ओर से समर्थन में उपस्थित रहे।सारठ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-संत फ्रांसिस स्कूल बी० देवघर की वागीशा स्वास्ति ने राष्ट्रीय स्तर की वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर संत फ्रांसिस स्कून एवं देवघर वासियों का मान बढ़ाया है। यह राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता मुंबई स्थित रॉयन इंटरनेशनल स्कूल गोरेगाँव में संपन्न हुई। जिसमें वागीशा,बिहार/झारखंड प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही थी। इस प्रतियोगिता में भारत के सभी राज्यों के छात्र छात्राएँ सम्मिलित हुए जिसमें अपनी वाकपटुता एवं कुशल सम्प्रेषण का प्रदर्शन करते हुए संत फ्रांसिस स्कूल की वागीशा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर संत फ्रांसिस स्कूल एवं देवघर वासियों को गौरवान्वित किया है। जिसका विषय “एनिमल शूड हैव राइट्स…
हिमंता ने कहा-एक दिन में किसी को कोई पार्टी टिकट नहीं दे देती है संवाददाता दुमका । असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा ने यह खुलासा किया है कि डॉ. लुईस मरांडी तीन माह से हेमंत सोरेन के संपर्क में थीं।इसकी जानकारी भाजपा के बड़े नेताओं को थी।हिमंता विस्वा सरमा सोमवार को दुमका जिला के चार विधान सभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के मौके पर दुमका आए थे। यहां यज्ञ मैदान में नामांकन सह आशीर्वाद सभा को संबोधित करने के बाद असम सीएम हिमंता विस्वा सरमा पत्रकारों से बातचीत कर रहे…
●जामा से भाजपा का टिकट नहीं मिलने से नाराज थे पहाड़िया नेता राजू पुजहर ●हिमंता विस्वा सरमा ने सुरेश मुर्मू और राजू पुजहर को बताया राम-लक्ष्मण की जोड़ी सुमन सिंह दुमका।जामा से भाजपा टिकट के दावेदार रहे राजू पुजहर को बागी होने से पहले ही मना लिया गया।भाजपा ने इस सीट से लगातार तीसरी बार सुरेश मुर्मू को चुनाव मैदान में उतारा है।टिकट नहीं मिलने से नाराज राजू पुजहर ने जामा विधान सभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने की न केवल घोषणा की थी बल्कि नामांकन के लिए उन्होंने नाजिर रशीद भी कटा लिया था।राजू पुजहर आदिम जनजाति पहाड़िया समाज…
देवघर। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि मंगलवार तक है. आज सोमवार है तिथि, दिन के अनुसार आज का दिन सबसे अच्छा माना जा रहा है. इसलिए देवघर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रुप में नारायण दास ने अपना नामांकन दाखिल किया. सदर अनुमंडल कार्यालय में आरओ के समक्ष उन्होंने दो सेटों में अपना नामांकन पत्र भरा है। अपनी पत्नी और प्रस्तावक के साथ नामांकन करने के बाद नारायण दास ने लगातार तीसरी बार विधानसभा चुनाव जीतने का दावा किया है. नारायण दास ने कहा कि पिछले 10 सालों…
नामांकन के बाद कहा गठबंधन की सरकार बनना तय देवघर। झारखंड विधानसभा का देवघर क्षेत्र एस सी के लिए सुरक्षित है। इस क्षेत्र से कई बार विधायक रहे सुरेश पासवान ने सोमवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। पूर्व नगर विकास मंत्री और राजद नेता सुरेश पासवान ने 2 सेटों में अपना नामांकन सदर अनुमंडल कार्यालय में आरओ के समक्ष दाखिल किया है। इंडी गठबंधन के घटक दल राजद के प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने के बाद सुरेश पासवान ने इस बार रिकॉर्ड मतों से जीतने का दावा किया है. सुरेश पासवान ने बताया है कि झारखंड में हेमंत…
इस चुनाव में गरीब जीतेगा या धनवान जीतेगा इसका फैसला जनता करेगी शेखर सुमन देवघर। शहर के पत्थरचपटी आम बागान में महती चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विधानसभा चुनाव इस राज्य के ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहां एक ओर गरीब मजदूर किसान है। दूसरी ओर व्यापारी और धनवान, कॉरपोरेट पूंजीपति चुनाव लड़ रहा है। कमरतोड़ महंगाई से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। तेल, अनाज, दाल जैसे महत्वपूर्ण समान की कीमत आसमान छू लिया है। इससे निजात दिलाने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा इसी को देखते हुए मंईयां…
हेमंत ने बहन सीता का अपमान किया है। हम पाप की लंका को जलाकर राख कर देंगे सरकार बनते ही हर माह बहनों खाते में दिए जाएंगे 21 सौ रूपए शेखर सुमन देवघर। विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार नारायण दास ने नामांकन दाखिल कर स्थानीय केकेएन स्टेडियम पहुंचे। जहां आयोजित विशाल जनसभा में शामिल हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री केंद्रीय कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री सह झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह,भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय समेत अन्य नेता शामिल हुए। इस मौके पर नामांकन रैली को को संबोधित…
झारखंड में यही चर्चा है कांग्रेस का संस्कार है या नहीं? देवघर। एनडीए प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने सोमवार को अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन किया। भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह की चुनावी नामांकन सभा को रेलवे फुटबॉल मैदान में संबोधित करते हुए भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद ने झारखंड के लिए कभी अच्छा नहीं सोचा। कांग्रेस ने ही झारखंड आंदोलन कुचलने का काम किया, झारखंडवासियों को कभी न्याय नहीं दिया।आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्गों के साथ हमेशा अन्याय किया। कांग्रेस के विधायक ने आदिवासी महिला पर शर्मनाक टिप्पणी की।…


