मोहनपुर संताल एक्सप्रेस:- राजद के प्रत्याशी सुरेश पासवान विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिला कराने के दौरान पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ता व नेताओं दिन भर मेले जैसा माहौल बना रहा। मोहनपुर, रिखिया से नामांकन रैली में भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान जगह-जगह पर फूलों की बारिश की गयी । ढोल नगाड़े के साथ धीरे-धीरे यह रैली देवघर कॉलेज मैदान तक पहुंची। वहीं इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।




