नामांकन के बाद कहा गठबंधन की सरकार बनना तय

देवघर। झारखंड विधानसभा का देवघर क्षेत्र एस सी के लिए सुरक्षित है। इस क्षेत्र से कई बार विधायक रहे सुरेश पासवान ने सोमवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। पूर्व नगर विकास मंत्री और राजद नेता सुरेश पासवान ने 2 सेटों में अपना नामांकन सदर अनुमंडल कार्यालय में आरओ के समक्ष दाखिल किया है। इंडी गठबंधन के घटक दल राजद के प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने के बाद सुरेश पासवान ने इस बार रिकॉर्ड मतों से जीतने का दावा किया है. सुरेश पासवान ने बताया है कि झारखंड में हेमंत सरकार ने सभी वर्ग,धर्म,जाति और आयु वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है जिसका लाभ सभी को मिल रहा है. इस सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है. झारखंड की जनता दुबारा हेमंत सोरेन की सरकार बनाने के लिए उत्सुक हैं और झारखंड में एक बार फिर से गठबंधन की सरकार बनना तय है. इसमें देवघर विधानसभा भी शामिल रहेगा।



