दुमका: जरमुंडी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, राज्य के प्रदेश महासचिव सह देवघर जिला राजद प्रभारी व पूर्व जिला अध्यक्ष राजद डॉ. अमरेंद्र कुमार ने राजद के सभी पदों से त्यागपत्र देकर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। समाजवादी पार्टी को झारखंड प्रभारी व्यास जी गोंड और प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने डॉ अमरेंद्र को मेदिनीनगर में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया, और जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी घोषित करते हुए पार्टी सिम्बल दे दिया है। डॉ अमरेंद्र ने सोमवार को दुमका में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष 11 बजे नामांकन पत्र दाखिल किया. उन्होंने नामांकन…
Author: Santal Express
दुमका ब्यूरो दुमका। जिले के अंतर्गत आने वाले चार विधानसभा दुमका विधानसभा, जामा विधानसभा, शिकारीपाडा विधानसभा और जरमुंडी विधानसभा के लिए सोमवार मेगा डे साबित हुआ। 22 प्रत्याशियों ने किया नामांकन। ——————— 10-दुमका (अ.ज.जा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 3 प्रत्याशी ने किया नामांकन* 1.सोना मुर्मू(निर्दलीय) 2.सुनील सोरेन (भारतीय जनता पार्टी) 3.मसिचरण किस्कु(निर्दलीय) ——————— 11-जामा (अ.ज.जा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 4 प्रत्याशी ने किया नामांकन 1.सुरेश मुर्मू(भारतीय जनता पार्टी) 2.लुईस मरांडी(झारखंड मुक्ति मोर्चा) 3.बिहारी हांसदा(निर्दलीय) 4.राजीव बास्की(निर्दलीय) ———————– जरमुंडी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 10 प्रत्याशी ने किया नामांकन 12-जरमुंडी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से सोमवार को नामांकन किया। 1. देवेंद्र कुंवर- भारतीय…
संथाल एक्सप्रेस बरहरवा : हिंदुओं का त्योहार लगातार चली आ रही है पहले दुर्गा पूजा और अब दीपावली काली पूजा फिर महा आस्था का पर्व छठ इस सभी पूजा त्योहारों में साफ सफाई अत्यंत महत्वपूर्ण है लोग अपने अपने घरों को साफ सफाई में लगे है , दीपावली में कई धार्मिक स्थानों व मंदिरों में मां काली की आराधन और पूजा की जाती है तो वहीं नगर पंचायत बरहरवा के द्वारा सफाई में साफ सफाई में ध्यान नहीं दे रही है। नगर क्षेत्र के कई ऐसे वार्ड है जहां गंदगी की अंबार भरी पड़ी है। वही नगर पंचायत के बड़ी…
संथाल एक्सप्रेस बरहरवा : विस चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक साहिबगंज के निर्देशानुसार इंटरडिस्ट्रिक्ट/इंटरस्टेट चेक पोस्ट पर सघन जांच जारी है। इसी क्रम में बरहरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत महताबपुर चेक नाका पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वैन से भरी मात्र में चार लाख 66,500 -रुपए बरामद किया है, वाहन चालक एवं वाहन में मौजूद व्यक्ति के द्वारा उक्त कैश के संबंध से कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया एवं अग्रतर कार्रवाई की जा रही है
राजमहल । हिंदू धर्म रक्षा मंच की राजमहल बूथ स्तर कार्यकर्ता बैठक रविवार को विवाह भवन हॉल, राजमहल में संपन्न हुई। बैठक कि अध्यक्षता मंच के जिला प्रभारी श्री तपन मंडल ने किया। बैठक में मुख्य रूप से मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष तथा महासचिव बजरंगी महतो अन्य मंच के पदाधिकारी कि उपस्थिति में बैठक हुई । बैठक में कार्यकर्ता के बीच राजमहल विधानसभा चुनाव से संबंधित चर्चा हुई। मंच के जिला प्रभारी श्री तपन मंडल ने कहा कि भाजपा के जिला पदाधिकारी के द्वारा और ना ही प्रत्याशी के द्वारा लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा हो हर…
साहिबगंज:-लोकहित अधिकार पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता नन्दलाल साह ने नाथानिएल मालतो और उनके सहयोगियों लोकहित अधिकार पार्टी का पट्टा एवं टोपी पहना कर पार्टी में शामिल किया।वही नन्दलाल साह ने नाथानिएल मालतो को पार्टी से बरहेट विधानसभा से प्रत्याशी बनाने की बात कही,एवं बरहेट विधानसभा की तैयारी के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर अपने पक्ष में मतदान करने को कहा।
साहिबगंज/बरहरवा। प्रखंड अंतर्गत इस्लामपुर स्थित पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के आवास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई।जिसमें चुनाव से संबंधित कई दिशा निर्देश दिए गए हैं।बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम,विधानसभा पाकुड़ विधानसभा प्रत्याशी निसात आलम,जिला अध्यक्ष बरकत खान,अशोक दास उपस्थित थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाकुड़ विधानसभा प्रत्याशी निसात आलम ने कहां की आज केंद्र सरकार के गलत रवयै के कारण हम सभी क्षेत्रवासियों पर जो आफत आन पड़ी है उससे हमें डरना नहीं है हम डटकर उनका मुकाबला करेंगे साथ ही विपक्ष को इसका जवाब हम सभी क्षेत्रवासी मिलकर देंगे।उन्होंने कहा कि…
कहा -राजमहल विधानसभा में विकास के मुद्दे पर लोगो के बीच जायेंगे। साहिबगंज:-लोकहित अधिकार पार्टी से नंदलाल साह ने राजमहल विधानसभा से अपना नामांकन निर्वाची पदाधिकारी सह राजमहल एसडीओ कपिल कुमार के समक्ष दो सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा राजमहल विधानसभा में शिक्षा,स्वास्थ्य,बेरोजगारी सहित अन्य विकास के मुद्दे पर नामांकन दाखिल किया।उन्होंने कहा कि यदि जनता का उन्हे आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र की इन समस्याओं से जनता को निजात दिलवाएंगे।
साहिबगंज। जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के करमटोला रेलवे फाटक के एक किलोमीटर दूरी उत्तर दिशा के पास से सोमवार की अहले सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। तालझारी थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक जिकरा हरिनकोल रेलवे फाटक स्थित रहने वाला लालचंद मुरियारी(45) था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी रविवार की देर रात ही किसी ट्रेन से टकराने से मौत हुई होगी। इस घटना में मृतक का सिर कुचला गया है। वही मृतक के भाई ने बताया कि लालचंद रविवार की दोपहर करीब बारह बजे घर से…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-देवघर, जसीडीह, रिखिया ,घोरमारा, मोहनपुर भाजपा कार्यकर्ता ने दिनभर गाजे बाजे,ढोल नगाड़े के साथ अलग-अलग जगह से समर्थन करने में लगे विजयीघोष गूंज रहे थे। इस दौरान कमलकांत नरवाना स्टेडियम के पास हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम जुटा रहा। आज भाजपा प्रत्याशी नारायण दास ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन रैली के दौरान जहां भारी भीड़ शहर के प्रमुख मार्गों पर रही। वहीं निर्वाचन कार्यालय के बाहर पुलिस मुस्तैद दिखाई दी। इस दौरान भाजपा के कई दिग्गज मंत्री और नेता सभा में मौजूद रहे।


